ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

Bihar Weather Update: भीषण गर्मी के चलते सारण में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

Bihar Weather Update: बिहार में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए सारण जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 27 मई तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं बड़े बच्चों की कक्षाओं के समय में भी...

Bihar Weather Update: भीषण गर्मी के चलते सारण में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Weather Update: बिहार में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए सारण जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में भीषण गर्मी और तेज तापमान के कारण कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 27 मई 2026 तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है। यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। ऐसे में छोटे बच्चों को तेज धूप और लू से बचाने के लिए स्कूलों में पढ़ाई पर रोक लगाई गई है।


आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थानों में भी कक्षा 1 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां 27 मई तक पूरी तरह बंद रहेंगी।


वहीं कक्षा 8 से ऊपर की पढ़ाई जारी रहेगी, लेकिन इन कक्षाओं का संचालन सुबह से लेकर पूर्वाह्न 11 बजे तक ही किया जाएगा। यानी दोपहर की तेज गर्मी से पहले ही स्कूल की छुट्टी कर दी जाएगी।


जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए।


गौरतलब है कि बिहार के कई जिलों में इन दिनों तापमान लगातार बढ़ रहा है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा है।