ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

बिहार: हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, एक की मौत 25 से अधिक लोग घायल

SUPAUL: बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां यात्रियों को लेकर पटना से पूर्णिया जा रही तेज रफ्तार बस हादसे की शिकार हो गई है। तेज रफ्तार ने हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर म

बिहार: हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, एक की मौत 25 से अधिक लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां यात्रियों को लेकर पटना से पूर्णिया जा रही तेज रफ्तार बस हादसे की शिकार हो गई है। तेज रफ्तार ने हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद बस सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। बस सवार एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना भपटियाही थाना क्षेत्र स्थित एनएच 57 की है।


बताया जा रहा है कि रविवार को कामाख्या ड्रीम लाइनर बस सर्विस की बस करीब 30 यात्रियों को लेकर पटना से पूर्णिया जा रही थी। एनएच 57 पर सरायगढ़ गांव के पास पहुंची, वहां हाईवे पर खराब पड़े ट्रक में बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बस सवार सभी घायल लोगों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी।


हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं हादसे में मौत के शिकार हुए शख्स के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक शख्स की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता