ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम

बिहार: हादसे की शिकार हुई कांवड़ियों से भरी पिकअप वैन, कई श्रद्धालु घायल; दो की हालत नाजुक

JAMUI: जमुई में कांवड़ियों से भरी पिकअप वैन हादसे की शिकार हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कई कावंड़िया इस दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर ब

बिहार: हादसे की शिकार हुई कांवड़ियों से भरी पिकअप वैन, कई श्रद्धालु घायल; दो की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में कांवड़ियों से भरी पिकअप वैन हादसे की शिकार हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कई कावंड़िया इस दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैं, जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना सिकंदरा मार्ग पर अगहरा की है।


बताया जा रहा है कि औरंगाबाद से 22 कांवड़िया जमुई के रास्ते सुल्तानगंज जल भरने के लिए जा रहे थे। सुल्तानगंज से जल भरने के बाद देवघर जाकर बाबा मंदिर में जलाभिषेक करना था लेकिन इससे पहले ही उनकी पिकअप वैन हादसे की शिकार हो गई। हादसे में कई लोग घायल हैं।


घायलों में राहुल कुमार पंडित, पप्पू गुप्ता, प्रभु पंडित, वीरेन्द्र कुमार, मोती साह, अजय कुमार, संतू कुमार और विकास कुमार समेत अन्य लोग शामिल हैं। घायलों ने बताया कि सामने से आ रही गाड़ी ने चकम दिया, जिसके बाद चालक ने पिकअप से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी हादसे की शिकार हो गई।