ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनक

Patna News: पटना की सड़कों पर लगे 'गुंडा राज' के पोस्टर, मोदी-नीतीश-सम्राट की तस्वीरें, कारोबारियों की हत्या का ब्यौरा

Patna News: पटना के चौराहों पर 'गुंडा राज' पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें पीएम मोदी, सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की तस्वीरें हैं। पोस्टर में बिहार में हाल ही में हुई 8 बड़ी हत्याओं का जिक्र किया गया है।

Patna News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: बिहार में बढ़ते अपराध के बीच राजधानी पटना के प्रमुख चौक-चौराहों पर 'गुंडा राज' नाम से पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें हाल के दिनों में व्यापारियों और पेशेवरों की हत्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा गया है। इन पोस्टरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की तस्वीरें बीच में लगाई गई हैं और उनके चारों ओर हाल में हुई 8 बड़ी हत्याओं का उल्लेख है।


पोस्टर में पटना में 4 जुलाई को हुए प्रसिद्ध उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड समेत 10 जुलाई को मुजफ्फरपुर में मक्का कारोबारी दीपक शाह का हत्या, 13 जुलाई को पटना के रामकृष्णा नगर में तृष्णा मार्ट के मालिक विक्रम झा की हत्या, मुख्यमंत्री का गृह जिला नालंदा में 11 जुलाई को PMCH की नर्स का मर्डर का जिक्र किय गया है।


इसके अलावा 13 जुलाई को छपरा में शिक्षक संतोष राय की गोली मारकर हत्या, पटना में बालू कारोबारी रमाकांत यादव की हत्या, कारोबारी पुट्टू खान की हत्या और पटना में 13 जुलाई को वकील जितेंद्र मेहता की हत्याओं का ब्यौरा दिया गया है।


इन पोस्टरों के जरिए बिहार में बढ़ते अपराध और व्यापारियों की असुरक्षा को उजागर करने की कोशिश की गई है। पोस्टर में जिन नेताओं की तस्वीरें हैं, उनके इर्द-गिर्द हुई घटनाओं को दिखाकर सरकार पर सीधा निशाना साधा गया है। हालांकि, इन पोस्टरों को किस संगठन या व्यक्ति द्वारा लगाया गया, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता