ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत

Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

बिहार सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में प्रारंभिक विद्यालयों के 93.12 लाख छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना और मुख्यमंत्री पोशाक योजना के तहत 1047.08 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजे।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 93 लाख 12 हजार 192 छात्र-छात्राओं को पोशाक योजना के तहत कुल 1047.08 करोड़ रुपये की राशि उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी है। 


इस योजना का उद्देश्य छात्रों को निर्धारित ड्रेस पहनकर नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह योजना 2008-09 में मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना और मुख्यमंत्री पोशाक योजना के रूप में शुरू की गई थी। 


इसके तहत कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को ड्रेस खरीदने के लिए अलग-अलग राशि दी जाती है। छात्राओं को कक्षा के अनुसार 600 से 1000 रुपये तक मिलते हैं, जबकि एपीएल, एससी-एसटी और बीपीएल वर्ग के छात्रों को 400 से 700 रुपये तक दिए जाते हैं।


योजना का लाभ केवल उन विद्यार्थियों को मिलता है जिनकी विद्यालय में 75% या उससे अधिक उपस्थिति होती है। इसमें सरकारी, सरकारीकृत, सहायता प्राप्त तथा अल्पसंख्यक विद्यालयों के छात्र शामिल हैं। इस योजना से छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के साथ-साथ गरीब परिवारों को आर्थिक राहत भी मिलती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता