ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में इस दिन से होगी गर्मी की छुट्टी, इन छात्रों के लिए चलेगा समर कैंप

Bihar School News: बिहार में बढ़ती गर्मी और लू के बीच सरकारी स्कूलों के बच्चे गर्मी की छुट्टी होने का इंतजार कर रहे हैं हालांकि जल्द ही इंतजार की घड़ियां खत्म होने जा रही है.

Bihar School News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: राज्य के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां 2 जून से 21 जून 2025 तक रहेंगी। इस अवकाश के दौरान कक्षा 5वीं और 6वीं के गणित में कमजोर चयनित विद्यार्थियों के लिए विशेष गणितीय समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की गणितीय दक्षता को मजबूत करना है।


समर कैंप का संचालन 'प्रथम संस्था' के सहयोग से किया जाएगा। यह कैंप गांव और टोला स्तर पर आयोजित होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इसका लाभ मिल सके। प्रत्येक कैंप में 10 से 15 विद्यार्थी शामिल होंगे। समर कैंप में पढ़ाने की जिम्मेदारी इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षा सेवकों, बिहार कौशल विकास मिशन के कुशल युवा, प्रशिक्षु डायट, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, जीविका दीदियों द्वारा प्रेरित युवक-युवतियाँ, तथा प्रथम और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी। 


वे ASER टूल्स के माध्यम से चिह्नित विद्यार्थियों को गांव व टोलों में जाकर प्रतिदिन 1 से 1.5 घंटे गणित का विशेष प्रशिक्षण देंगे। समर कैंप का संचालन बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे और शाम 5 से 7 बजे के बीच किया जाएगा।


प्राथमिक शिक्षा निदेशक की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (D.E.O.) और समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (D.P.O.) को पत्र जारी कर स्वयंसेवकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने और समर कैंप को सफलतापूर्वक संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता