ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

Bihar News: बिहार में पोखर में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत, खेल-खेल में चली गई जान

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में खेलते समय पोखर में डूबने से सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई. गांव में मातम पसरा है. जिला प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन दिया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Bihar News
भाई-बहन की मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज से इस वक्त दर्दनाक खबर सामने आ रही है। नगर थाना क्षेत्र के कररिया पूरब टोला गांव में मंगलवार की शाम एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें पोखरे में डूबने से दो सगे मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव का माहौल गमगीन हो उठा है। 


मृत बच्चों की पहचान पांच वर्षीय राजन कुमार और सात वर्षीय शिम्पल कुमारी के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई-बहन कररिया पूरब टोला वार्ड संख्या 2 निवासी सिपाही लाल प्रसाद के बच्चे थे। बताया जा रहा है कि दोनों मासूम खेलते-खेलते घर से बाहर निकले और पास के पोखरे की तरफ चले गए। इसी दौरान पैर फिसल जाने से दोनों गहरे पानी में जा गिरे और डूबने लगे। 


जब तक लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की जान जा चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और सूचना पुलिस को दी गई। नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। 


घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम अनिल कुमार ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही पुलिस अनुसंधान जारी रखे हुए है। फिलहाल इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। दो मासूमों की असमय मौत से हर किसी की आंखें नम हैं और लोग परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े दिखाई दे रहे हैं।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता