ब्रेकिंग
Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक

Bihar News: घर बनाते वक्त करंट की चपेट में आए मजदूर, तीन की मौत; एक गंभीर रुप से घायल

Bihar News: खबर बिहार के गोपालगंज से है, जहां एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में घर बना रहे तीन युवक की मौत हो गई है, जबकि जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: खबर बिहार के गोपालगंज से है, जहां एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में घर बना रहे तीन युवक की मौत हो गई है, जबकि जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लुहसी गांव में शुक्रवार की है। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब निर्माण कार्य के दौरान मजदूर अचानक ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गए जिसमें घर निर्माण कार्य में जुटे चार मजदूरों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। 


जानकारी के मुताबिक, घटना के समय सभी मजदूर एक निजी घर के निर्माण में व्यस्त थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निर्माण स्थल के ठीक ऊपर से 11,000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि काम के दौरान लोहे की छड़ या अन्य निर्माण सामग्री तार के संपर्क में आ गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर तेज करंट की चपेट में आ गए।


इस दर्दनाक हादसे में त्रिलोकपुर गांव के निवासी नसरुद्दीन मियां, नीरज कुमार और बलिराम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राजापुर गांव के जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है, और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि निर्माण स्थल के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार पहले से ही खतरा बना हुआ था, लेकिन इस ओर कभी कोई ध्यान नहीं दिया गया।


इधर, सूचना मिलते ही उचकागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है, और बिजली विभाग से भी जवाब-तलब किया जा सकता है।


इस घटना ने एक बार फिर बिजली व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है जब हाई टेंशन तार के कारण लोगों की जान गई हो। ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने प्रशासन से मुआवजा और कार्रवाई की मांग की है। 

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट