ब्रेकिंग
बंदर को बचाने में गई युवक की जान, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; 16 वर्षीय साथी गंभीर✦Bihar Education Department: दिवाली तक पूरा होगा शिक्षा विभाग का बड़ा काम, 2352 योजनाओं पर आया सख्त आदेश✦त्योहारों में आधी रात को स्टेशन पर नहीं भटकेंगे प्रवासी, एक ही कैंप में होगा सभी समस्याओं का समाधान✦बिहार में 109 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, एक आदेश से बदली तैनाती; देखें किसे कहां भेजा गया✦Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?✦बंदर को बचाने में गई युवक की जान, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; 16 वर्षीय साथी गंभीर✦Bihar Education Department: दिवाली तक पूरा होगा शिक्षा विभाग का बड़ा काम, 2352 योजनाओं पर आया सख्त आदेश✦त्योहारों में आधी रात को स्टेशन पर नहीं भटकेंगे प्रवासी, एक ही कैंप में होगा सभी समस्याओं का समाधान✦बिहार में 109 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, एक आदेश से बदली तैनाती; देखें किसे कहां भेजा गया✦Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?

बिहार : घर में खोल दिया रजिस्ट्री ऑफिस, DM की रेड में 3 अरेस्ट

BHABUA : बिहार हमेशा से ही अपने अलग-अलग कारनामों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। यहां कभी पुल की चोरी कर ली जाती है तो कोई मोबाइल टावर की चोरी हो जाती है तो कभी रेल का इंजन

बिहार : घर में खोल दिया रजिस्ट्री ऑफिस, DM की रेड में 3 अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHABUA : बिहार हमेशा से ही अपने अलग-अलग कारनामों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। यहां कभी पुल की चोरी कर ली जाती है तो कोई मोबाइल टावर की चोरी हो जाती है तो कभी रेल का इंजन ही चोरी कर लिया जाता है। इस बीच एक ताजा मामला भभुआ से निकलकर सामने आ रहा है जहां एक घर के अंदर ही पूरी की पूरी रजिस्ट्री ऑफिस चलाई जा रही थी। जिसके बाद डीएम के छापेमारी में इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है।


दरअसल, भभुआ शहर के राजेंद्र सरोवर के पास गुलजार वाटिका के बगल में स्थित एक आवास में अवैध तरीके से रजिस्ट्री ऑफिस चलाया जा रहा था। इसके बाद इस मामले की सूचना जिलाधिकारी को मिली फिर जिलाधिकारी ने एक टीम तैयार कर जब बताया गया स्थान पर छापेमारी की तो यहां से दो राजस्व कर्मचारी समेत एक प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर को अरेस्ट किया गया। पुलिस इन तीनों लोगों को गिरफ्तार कर सदर थाने ले आई है। जहां इसे पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।


वहीं. इस मामले में गिरफ्तार किए गए राजस्व कर्मचारियों की पहचान अखलासपुर पंचायत के मोहम्मद इमरान व जागेबरांव के राजस्व कर्मचारी लाल बाबू तथा इन दोनों के निजी ऑपरेटर कृष्ण मुरारी शामिल हैं। डीएम ने छापेमारी के दौरान दाखिल-खारिज, जमाबंदी, परिमार्जन, भू-बंदोबस्त संबंधित कई गोपनीय दस्तावेजों सील कर दिया। डीएम ने थानाध्यक्ष को पकड़े गए दोनों राजस्व कर्मचारियों एवं ऑपरेटर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। 


इधर, इस मामले में डीएम ने बताया कि अंचलाधिकारी की मिलीभगत से राजस्व कर्मचारियों द्वारा शहर के निजी मकान में अवैध रूप से कार्यालय संचालित किया जा रहा था। उन्होंने अंचलाधिकारी के विरुद्ध भी विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। डीएम को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्व कर्मचारियों द्वारा शहर के राजेंद्र सरोवर के बगल में स्थित एक मकान में अवैध रूप से कार्यालय संचालित किया जा रहा है। विभिन्न कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर लोगों से अवैध रूप से राशि की वसूली की जा रही है। छापेमारी के दौरान एडीएम डॉ. संजय कुमार, एसडीओ साकेत कुमार, भभुआ बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल आदि थे।