ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार: घने कोहरे के कारण हाइवा और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौके पर हुई मौत

GAYA: बिहार में बढ़ते ठंड के साथ ही सड़क हादसों में भी इजाफा देखा जा रहा है। ताजा घटना गया से सामने आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो

बिहार: घने कोहरे के कारण हाइवा और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौके पर हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बिहार में बढ़ते ठंड के साथ ही सड़क हादसों में भी इजाफा देखा जा रहा है। ताजा घटना गया से सामने आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना चंदौती थाना क्षेत्र के गया टेकारी मार्ग पर केवाली के पास की है। यहां सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण हाइवा और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 


घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और मुआवजे की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस गुस्साए लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।


मृतकों की पहचान पंचानपुर ओपी क्षेत्र के नेपा पंचायत के विशुनगंज गांव निवासी 67 वर्षीय मो सादिक अंसारी, 22 वर्षीय मो तंजीर उर्फ छोटू एवं 20 वर्षीय मो मिस्बाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों सोमवार की अहले सुबह घर से एक ही बाइक पर सवार होकर गया रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान में सामने से आ रही हाइवा से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के शिकार हुए तीन लोगों में तंजीर और मिस्बाह दोनों सगे भाई थे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें