ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

Gaya News:बिहार के इस शहर का 625 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प

Gaya News:बिहार के गया शहर का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है। नगर निगम ने 625 करोड़ रुपये के बजट के साथ शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है, जिसमें बुनियादी सुविधाओं के सुधार और कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।

 Bihar, Gaya, Smart City, ₹625 crore budget, Municipal Corporation, Financial Year 2025-26, Road Construction, Drain Cleaning, Water Supply, Sanitation, Healthcare Services, Education, Roundabout Cons
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Gaya News: बिहार में मोक्ष की धरती गया शहर को  स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 625 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया है। शनिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 6 अरब 25 करोड़ 84 लाख 89 हजार 700 रुपये का बजट प्रस्ताव पास किया गया है  इस बजट का उद्देश्य गया को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना और शहर के बुनियादी ढांचे को  और बेहतर बनाना है।


निधि योजना  में शहर के विकास कार्यों पर विशेष जोर दिया गया है, जिसमें सड़कों का निर्माण, नालों की सफाई, जलापूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता जैसी बुनियादी जरूरतों पर फोकस किया गया है। इसके अलावा प्रमुख स्थलों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। गांधी स्मारक, सिकड़िया मोड़, एपी कॉलोनी, जेल अधीक्षक के पास गोलंबर, जयप्रकाश झरना, राय काशीनाथ मोड़ गोलंबर, समाहरणालय के पास गोलंबर, बुनियादगंज चौराहा, मिर्जा गालिब कॉलेज मोड़ सहित अन्य कई स्थानों पर गोलंबर बनाए जाएंगे।


इस बजट में गरीबों के लिए आवास योजना के तहत 3164 आवासों के अलावा 2400 नए आवास बनाने  का उदेश्य  रखा गया है। साथ ही राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत कंप्यूटर, पार्लर और सिलाई जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर हजारों लोगों को रोजगार के अवसर  गया नगर निगम उपलब्ध करवाएगी |वहीं ,गेवाल बिगहा में खलीश पार्क के पास मछली और मांस बाजार की व्यवस्था की जाएगी। हड़ताली चौराहे पर शेड और चबूतरे का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा वृद्धाश्रम को चालू करने की योजना है। सार्वजनिक स्थलों पर पुस्तकालयों का निर्माण, निगम कार्यालय में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना और जल, जीवन-हरियाली मिशन के तहत सात तालाबों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण भी इस बजट में शामिल किया गया है।

शहर में रौशनी की व्यवस्था को के लिए 150 हाईमास्ट लाइट, 15,000 पोल पर स्पाइरल तिरंगा लाइट और 15,000 स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना भी तैयार किया गया है । इसके अलावा नाला सफाई और ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण, डेल्हा में बस अड्डे का निर्माण, 40 पानी टैंकर, 8 केवी का जनरेटर, 3 मिनी लोडर, 35 ट्रैक्टर, 25 डंपर, 1 जेसीबी, 4 डंपर, 4 मिनी जनरेटर, 5 लिफ्टर, 5 सेफ्टी ड्रेसर और 1 एयर जेटर की खरीद भी बजट में शामिल है।

नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने बताया कि इस वर्ष का बजट 2,97,884 रुपये के फायदा  के साथ तैयार किया गया है। पिछले वर्ष का बजट 5 अरब 61 करोड़ 16 लाख 35 हजार 816 रुपये का था, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर 6 अरब 25 करोड़ 84 लाख 89 हजार 700 रुपये कर दिया गया है। नगर आयुक्त ने कहा कि इस बजट का मुख्य उद्देश्य गया शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें