ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

BIHAR NEWS : हवाला रैकेट का भंडाफोड़… छापेमारी में मिले नोटों के बंडल, पैसे गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन!

BIHAR NEWS : बिहार के गया में पुलिस ने करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन का भंडाफोड़ किया है. यहां सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर हवाला कारोबारी को गिरफ्तार किया.

BIHAR NEWS
छापेमारी के दौरान बरामद हुआ कैश
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के गया में पुलिस ने हवाला कारोबारी के यहां छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान एक करोड़ से ज्यादा की राशि बरामद हुई। पुलिस को कैश गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। पुलिस ने हवाला कारोबारी को अरेस्ट कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के पिपरपाती मोहल्ले में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और हवाला कारोबारी सुनील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने 1 करोड़ 6 लाख 28 हजार 900 रुपये बरामद किए। यह रकम राजस्थान के सुनील शर्मा के पास से बरामद की गई, जो यहां किराए के मकान में रहकर हवाला का अवैध कारोबार चला रहा था। 


इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि पुलिस को जब इस हवाला नेटवर्क की सूचना मिली तो तत्काल एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को नोटों के कई बंडल मिले, जिन्हें गिनने के लिए नोट काउंटिंग मशीन मंगानी पड़ी। सबसे बड़ी बात यह है किइतनी रकम देखकर पुलिस भी चौंक गई। अब गिरफ्तार आरोपी सुनील शर्मा से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध लेन-देन से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। 


इधर, पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हवाला के जरिए यह पैसा बिहार से दूसरे राज्यों तक भेजा जा रहा था। ऐसे में हवाला के इस गोरखधंधे में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह पैसा किस उद्देश्य से लाया गया था और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था।