ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...कभी प्री-बोर्ड में हुए थे फेल... आज IIT-UPSC फतह कर अमेरिका में होंगे सम्मानित, पढ़िए मुजफ्फरपुर के सिटी SP की कहानीकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...कभी प्री-बोर्ड में हुए थे फेल... आज IIT-UPSC फतह कर अमेरिका में होंगे सम्मानित, पढ़िए मुजफ्फरपुर के सिटी SP की कहानीकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीर

Bihar News: बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में भ्रष्टाचार! नाम जोड़ने के लिए BLO ने UPI के जरिए वसूले 40 रुपए, घूसखोरी का वीडियो वायरल

Bihar News: गया जिले के मानपुर प्रखंड में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के बदले BLO द्वारा पैसे मांगने का वीडियो वायरल हुआ है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गया जिले के मानपुर प्रखंड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के नाम पर BLO द्वारा रुपये वसूले जा रहे थे। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसने प्रशासन को हरकत में ला दिया है।


मामला मध्य विद्यालय नौरंगा स्थित उर्दू बूथ संख्या 119 का है, जहां तैनात BLO गौरीशंकर मतदाताओं से ऑनलाइन फॉर्म भरने के बदले 'चाय-पानी' के नाम पर खुलेआम पैसे वसूलते नजर आए। वायरल वीडियो में उन्हें यह रकम लेते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।


वीडियो वायरल होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी वेद प्रकाश ने संज्ञान लेते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ना एक निःशुल्क प्रक्रिया है। किसी भी प्रकार की धनराशि लेना पूरी तरह गैरकानूनी है। उन्होंने तत्काल BLO पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।


मुफस्सिल थाना में इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार पांडे ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। यह घटना मतदाता सूची की प्रक्रिया में पारदर्शिता और ईमानदारी को लेकर कई सवाल खड़े करती है।

रिपोर्ट: नितम राज, गया





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता