ब्रेकिंग
बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान

बिहार : गर्मी ने तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड, 72 घंटे बाद तापमान में होगी गिरावट

PATNA : बिहार में राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के प्रभाव से पूरे प्रदेश में हिट वेव का असर दिख रहा है। शुक्रवार देर रात को पटना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर

बिहार : गर्मी ने तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड, 72 घंटे बाद तापमान में होगी गिरावट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के प्रभाव से पूरे प्रदेश में हिट वेव का असर दिख रहा है। शुक्रवार देर रात को पटना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। जो पिछले 13 वर्षों के दौरान सबसे अधिक बताया जा रहा है।


मौसम विभाग के मुताबिक बिहार से होते हुए छत्तीसगढ़ साइक्लोन सर्किल का प्रभाव है। गर्म हवाएं बिहार के सभी इस समय समान रफ्तार से बढ़ रही है इससे बिहार में 10 और 11 जून को 17 जिलों में सीवियर हिट वेव और हिटवेव का असर रहेगा। मौसम विभाग के तरफ से  पटना, पूर्वी व प. चंपारण, भागलपुर, शेखपुरा, जमुई, भोजपुर, खगड़िया सहित 16 जिलों में सीवियर हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीवान, समस्तीपुर, नवादा सहित 9 जिलों में हीट वेव का असर रहने के आसार जताए गए हैं। 


बताया जा रहा है कि,  पश्चिमी राजस्थान से धूल भरी आंधी चल रही है जबकि पूर्वी राजस्थान में बारिश हो रही है। बिहार में सतह से पांच किलोमीटर ऊपर साइक्लोन सर्किल का प्रभाव है। इस गैप में गर्म हवा भर रही है। हवा के ऊपर नहीं उठने के कारण मौसम अत्यधिक गर्म हो रहा है। बिहार के उत्तरी हिस्से में 11 जून से हीट वेव के साथ ही बारिश का सिस्टम सक्रिय है। 19 जिलों में सुबह गर्मी और शाम को बारिश होने के आसार हैं।


आपको बताते चलें कि, इस मौसम में लू से बचने के लिए दोपहर 12 से 3 बजे तक न निकलें। बीच - बीच में तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी, लस्सी, छाछ पीते रहें। घर से बिना कोई काम बाहर न निकलें। जरूरी काम से निकलते समय टोपी, तौलिया और पानी लेकर चलें। ढीले और पूरी बाजू के कपड़े पहनें। किसानों को भी इस भीषण गर्मी में खेतों से काम करने से बचने को कहा गया है।