ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

बिहार: गंगा घाट पर नहाने के दौरान शरारत पड़ी भारी, डूबने लगे चार दोस्त; एक की हुई मौत

BEGUSARAI : बिहार में मानसून के आगमन के साथ ही नदियों में उफान शुरू हो गया है। राज्य के कई नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय के सिमरिया गंगा रामघा

बिहार: गंगा घाट पर नहाने के दौरान शरारत पड़ी भारी, डूबने लगे चार दोस्त; एक की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में मानसून के आगमन के साथ ही नदियों में उफान शुरू हो गया है। राज्य के कई नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय के सिमरिया गंगा रामघाट से निकल कर सामने आ रहा है। जहां गंगा में स्नान करने गई  चार दोस्त नहाने गये और उनके साथ दर्दनाक हादसा हुआ। चारो दोस्त डूबने लगे जिसमें एक को लोग नहीं बचा सके और उसकी मौत हो गयी।


मिली जानकारी के अनुसार सिमरिया गंगा रामघाट में नहाने के दौरान किशोर की डूबने से मौत हो गयी। जसिके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। मृतक की पहचान एफसीआइ ओपी क्षेत्र के बीहट सुदी स्थान वार्ड-33 निवासी कमलेश झा के 15 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में की गयी। चकिया ओपीध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके परिजन को सौंप दिया गया। 


बताया जा रहा है कि,अमन तीन बहनों का इकलौता भाई था और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय विष्णुपुर चांद में दसवीं कक्षा का छात्र था।  घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमन कुमार शनिवार को घरवालों को कोचिंग जाने की बात कह कर अपने तीन अन्य साथियों के साथ साइकिल से सिमरिया स्थित रामघाट गंगा स्नान के लिए पहुंचा था। नहाने के दौरान दोस्तों के साथ उछल-कूद करते जब रेलवे पुल का निर्माण कार्य कर रहे लोगों ने देखा तो उन्होंने बच्चों को ऐसा करने से मना भी किया था। लोगों की मानें तो नहाने के दौरान चारो दोस्त अचानक डूबने लगे। डूबता देख वहां काम कर रहे लोगों के साथ आसपास के लोग भी दौड़े। काफी प्रयास के बाद तीन को बाहर निकाल लिया गया। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता