ब्रेकिंग
ATM में फंसा डेबिट कार्ड, मदद के लिए दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर किया कॉल; खाते से उड़ गए 50,000 रुपयेBihar News: विशेषज्ञ 'डॉक्टर' के एंटिबायोटिक का CO पर रत्ती भर भी असर नहीं! अंचल अधिकारी का डबल लॉगिन खेल आया सामने, चार्ज छोड़ने के बाद भी सीओ चलाते रहे पुराना अंचल....तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हमला, महिला EO की हत्या से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक को लेकर मुख्यमंत्री को घेरापटना में फिर सड़कों पर उतरे छात्र, मुख्यमंत्री आवास घेरने निकला मार्च; पुलिस ने डाकबंगला पर रोका, जानिए क्या हैं मांगेंबांकीपुर उपचुनाव में BJP की करारी हार की समीक्षा करेगी JDU, नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने क्या कहा?ATM में फंसा डेबिट कार्ड, मदद के लिए दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर किया कॉल; खाते से उड़ गए 50,000 रुपयेBihar News: विशेषज्ञ 'डॉक्टर' के एंटिबायोटिक का CO पर रत्ती भर भी असर नहीं! अंचल अधिकारी का डबल लॉगिन खेल आया सामने, चार्ज छोड़ने के बाद भी सीओ चलाते रहे पुराना अंचल....तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हमला, महिला EO की हत्या से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक को लेकर मुख्यमंत्री को घेरापटना में फिर सड़कों पर उतरे छात्र, मुख्यमंत्री आवास घेरने निकला मार्च; पुलिस ने डाकबंगला पर रोका, जानिए क्या हैं मांगेंबांकीपुर उपचुनाव में BJP की करारी हार की समीक्षा करेगी JDU, नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने क्या कहा?

बिहार : गड्ढे में गिरने से दो साल के मासूम की दर्दनाक मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा, सड़क पर उतरे परिजन

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक गड्ढे में गिरने से दो साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित मिरचाई घाट के पास की है। घटना स

बिहार : गड्ढे में गिरने से दो साल के मासूम की दर्दनाक मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा, सड़क पर उतरे परिजन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक गड्ढे में गिरने से दो साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित मिरचाई घाट के पास की है। घटना से आक्रोशित लोगों ने शहीद भगत सिंह चौक के पास अशोक राजपथ को जाम कर जमकर हंगामा मचाया। हंगामें की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया।


पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित मिरचाई घाट के पास दो साल का मासूम बच्चा खेलने के दौरान पास ही मौजूद एक गड्ढे में जा गिरा। जिसके बाद परिजनों में अफरा तफरी मच गई। परिजनों बच्चे को गड्ढे से निकालकर अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।


बताया जा रहा है कि मिरचाई घाट इलाके में पाइलिंग के लिए दर्जनों गढ्ढे खोदे गए हैं लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई भी इंतजाम नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह छोटू राय का दो साल का मासूम बेटा आयुष घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान खेलते खेलते वह गड्ढे में जा गिरा, जहां दम घुटने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता