ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

Bihar News: कंगाल हुई नीतीश सरकार! भद्द पिटने के बाद बैकफुट पर बिहार सरकार, 24 घंटे में ही वापस लिया आदेश...

वित्त विभाग ने 27 फरवरी को जारी आदेश में 10 मार्च तक योजना मद के बिल रोकने का निर्देश दिया था। आदेश से हड़कंप मचने के बाद सरकार ने इसे वापस लिया है। अब केवल वेतन, पेंशन और मानदेय का भुगतान जारी रहेगा, योजना मद की राशि पर रोक हटा दी गई है।

BIHAR
बैकफुट पर सरकार
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार का खजाना खाली हो गया है। इसके बाद सरकार ने निर्णय लिया था कि 10 मार्च 2026 तक ट्रेज़री से सिर्फ वेतन, पेंशन और मानदेय की राशि का ही भुगतान होगा । इस संबंध में वित्त विभाग ने पत्र जारी किया था।


वित्त विभाग के विशेष सचिव ने 27 फरवरी को सभी विभागों के प्रधान सचिव, कमिश्नर, जिलाधिकारी और ट्रेजरी ऑफीसरों को पत्र लिखकर निर्देश दिया था कि 10 मार्च तक योजना मद के बिल की जांच और भुगतान की कार्रवाई नहीं करें। इस अवधि में वेतन, पेंशन और मानदेय भुगतान विपत्र की जांच कर आगे की कार्रवाई करें। जैसे ही यह खबर सामने आई तो हड़कंप मच गया।


वित्त विभाग का पत्र सामने आने के बाद नीतीश सरकार की भारी फजीहत हुई। यह मैसेज गया कि सरकार के खजाने में पैसा नहीं लिहाजा योजना मद की राशि पर रोक लगाई गई है । पूरे बिहार में सरकार की भद्द पिटने के  बाद आज शनिवार को उस पत्र को वापस ले लिया गया है। वित्त विभाग के विशेष सचिव मुकेश कुमार लाल ने अपने ही आदेश को रद्द कर दिया है। 27 फरवरी के आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है और इसकी सूचना सभी अधिकारियों को दी गई है।

Bihar News: कंगाल हुई नीतीश सरकार!  भद्द पिटने के बाद बैकफुट पर बिहार सरकार, 24 घंटे में ही वापस लिया आदेश...

टैग्स