ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

Bihar News: बिहार में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, राज्य के इन फार्मर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

Bihar News: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और फसल की बर्बादी रोकने के लिए “विशेष हस्तक्षेप योजना” की मंजूरी दी। योजना के तहत फल और सब्ज़ी उत्पादक किसानों को प्लास्टिक क्रेट, लेनो बैग और फ्रूट ट्रैप बैग पर सब्सिडी मिलेगी।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार ने कृषि रोड मैप के तहत किसानों की आय बढ़ाने और फसल की बर्बादी रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में “विशेष हस्तक्षेप योजना (प्लास्टिक क्रेट्स, लेनो बैग एवं फ्रूट ट्रैप बैग)” के लिए 22.25 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इस फैसले से राज्य के फल और सब्ज़ी उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।


योजना के तहत प्लास्टिक क्रेट और लेनो बैग का लाभ सभी 38 जिलों के फल एवं सब्ज़ी उत्पादक किसानों को मिलेगा। वहीं फ्रूट ट्रैप बैग का लाभ केवल केला उत्पादक किसानों के लिए उपलब्ध रहेगा।


सरकार द्वारा निर्धारित इकाई लागत निम्न है—

प्लास्टिक क्रेट: 400 प्रति इकाई

लेनो बैग: 20 प्रति इकाई

फ्रूट ट्रैप बैग: 30 प्रति इकाई


सब्सिडी दर पिछले वित्तीय वर्ष की अनुमोदित दर एवं इस वर्ष की ई-निविदा दर में से न्यूनतम राशि पर दी जाएगी।

प्लास्टिक क्रेट – 80% सब्सिडी

लेनो बैग – 80% सब्सिडी

फ्रूट ट्रैप बैग – 50% सब्सिडी


कौन ले सकता है योजना का लाभ?

योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो बिहार के स्थायी निवासी हों, कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर पंजीकृत हों और बीते तीन वर्षों में इस योजना का लाभ न लिया हो।


योजना के तहत उपलब्धता

प्लास्टिक क्रेट: 10 से 50 तक

लेनो बैग: 100 से 1000 तक

फ्रूट ट्रैप बैग: 300 से 10,000 तक


आवश्यक दस्तावेज़

आवेदन करते समय किसानों को भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र, पिछले दो वर्ष की अपडेटेड भू-राजस्व रसीद, ऑनलाइन रसीद / वंशावली / एकरारनामा (निर्धारित प्रारूप में) एवं  आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो निम्न दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। किसान dbtagriculture.bihar.gov.in या बिहार कृषि ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता