ब्रेकिंग
Bihar Crime News: स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला, वारदात के बाद अज्ञात बाइक सवार फरारबिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा, कब होगी वोटिंग...पूरा शेड्यूल जानें..Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीBihar Crime News: स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला, वारदात के बाद अज्ञात बाइक सवार फरारबिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा, कब होगी वोटिंग...पूरा शेड्यूल जानें..Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनी

महागठबंधन की हार पर कांग्रेस सांसद का बड़ा आरोप, संजय यादव और कृष्णा अल्लावरू इसके लिए जिम्मेदार

बिहार चुनाव 2025 के रुझानों में एनडीए 195 से ज्यादा सीटों पर आगे है। केसरिया से जेडीयू की शालिनी मिश्रा की जीत तय हो गई है। परिणामों पर कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने महागठबंधन की हार के लिए संजय यादव और कृष्णा अल्लावरू को जिम्मेदार ठहराया..

बिहार
नीतीश को दी जीत की बधाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव का मतगणना जारी है। इसके रूझान की बात करें तो एनडीए को 195 से ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही है। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। केसरिया से जेडीयू प्रत्याशी शालिनी मिश्रा चुनाव जीत गयी हैं। अब धीरे-धीरे इसके नतीजे भी सामने आने लगे हैं। इस नतीजे को देखकर विपक्ष भी हैरान है। 


कांग्रेस राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह का बड़ा बयान आया है। अखिलेश सिंह ने महागठबंधन की इस बड़ी हार के लिए संजय यादव और कृष्णा अल्लावरू जिम्मेदार बताया है। आरजेडी से संजय यादव और कांग्रेस से प्रभारी कृष्णा अल्लावरू यही लोग बता सकते हैं कि ऐसा कैसे और क्यों हुआ? महागठबंधन के परिणाम पर बोले अखिलेश सिंह ने कहा कि सीट शेयरिंग मे हुई देरी और फ्रेंडली फाइट के लिए कोई जगह नहीं है।


 हम लोग मीटिंग करेंगे और इस पर  चिंता करेंगे तब पता चलेगा कांग्रेस आखिर कहां चूक कर गई। नीतीश जी और NDA गठबंधन को बधाई समझ में नहीं आ रहा है। जिस तरह की भीड़ आ रही थी और जो परिणाम आये है वह ठीक उलट है। अखलेश सिंह ने नीतीश कुमार और एनडीए गठबंधन को बधाई दी है।

पटना से प्रेम की रिपोर्ट