ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Bihar Election 2025: बिहार की सोनी बनीं मिसाल, रात में बच्चे को दिया जन्म, सुबह में दिया वोट

गया की सोनी कुमारी ने मिसाल पेश की। बच्चे को जन्म देने के कुछ घंटे बाद ही एम्बुलेंस से मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। उनके जज्बे की चारों ओर तारीफ हो रही है।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: बिहार के गयाजी जिले की रहने वाली सोनी कुमारी ने अद्भूत मिसाल पेश किया है। बेलागंज की सोनी ने रात में एक बच्चे को को जन्म दिया और अगले ही दिन सुबह में एम्बुलेंस से मतदान केंद्र पहुंच गई। सोनी एम्बुलेंस से उतरकर वोट करने लगी। अचानक मतदान केंद्र पर एम्बुलेंस को देख लोग भी हैरान रह गये। 


फिर जब पता चला कि एक महिला प्रसव के बाद अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए एम्बुलेंस से मतदान केंद्र पर पहुंची है। यह बात सुनकर वहां तैनात मतदान कर्मी भी दंग रह गये। मतदान को लेकर सोनी के जज्बे को देख सभी ने जमकर तारीफ की। यह बात वहां चर्चा का विषय बन गया। सोनी का प्रसव 8 घंटे पहले ही हुआ था। एक बच्चे को जन्म देने के बाद उसने वोट देने की इच्छा जाहिर की थी। उसे एम्बुलेंस से गया के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कुरी सराय गांव स्थित मध्य विद्यालय मतदान केंद्र पर लाया गया। जहां सुनील मांझी की 25 वर्षीय पत्नी सोनी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 


मिली जानकारी के अनुसार बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कुरीसराय गांव निवासी सुनील मांझी की पत्नी सोनी कुमारी का प्रसव बीती रात बेलागंज के सरकारी अस्पताल में हुआ था। उसने बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्चे को जन्म दिया था। सुबह हुई तो सोनी ने अस्पताल के कर्मचारी को मतदान करने की इच्छा जतायी। 


कहा कि अपने बच्चे के भविष्य को लेकर उसने मतदान करने का मन बनाया है। स्वास्थ्य कर्मी अजीत कुमार ने बताया कि कुरीसराय मतदान केंद्र पर महिला को लाया गया है ताकि वे वोट डाल सकें। वोट देने के बाद महिला को वापस अस्पताल ले जाया गया। मतदान केंद्र पर तैनात मतदान कर्मियों और वहां मौजूद लोगों ने सोनी के इस जज्बे की खूब तारीफ की। कहा कि हर व्यक्ति को सोनी से सिखना चाहिए। जो लोग घर पर बैठे रहते हैं लेकिन अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते हैं, उनके लिए यह एक सबक है। लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर सोनी ने समाज के सामने बड़ा संदेश दिया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें