ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

हर फैमिली एक सरकारी नौकरी के वादे पर पीके ने कसा तंज, कहा..या तो तेजस्वी मूर्ख हैं या फिर पूरे बिहार को मूर्ख बना रहे हैं

पीके ने आगे कहा कि अभी बिहार मे 26 लाख सरकारी नौकरियां है। हर फैमिली के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा तेजस्वी यादव कर रहे हैं। ऐसे में बिहार के सवा तीन करोड़ लोगों को नौकरी तेजस्वी यादव कैसे देंगे?

बिहार
हर घर नौकरी का वादा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने घोषणापत्र जारी किया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में चुनाव का शंखनाद हो चुका है। ऐसे में हम ऐलान करते हैं कि जब हमारी सरकार बनेगी तब बिहार में हर परिवार के सदस्य को 20 महीने के भीतर सरकारी नौकरी दी जाएगी। 


राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरी सरकार बनी तो हर घर के एक सदस्य को नौकरी दूंगा। तेजस्वी यादव के इस घोषणा पर तंज कसते हुए जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है तेजस्वी बताये कि सवा 3 करोड़ सरकारी नौकरी वो कैसे देंगे? हर घर नौकरी के वादे को उन्होंने झूठा करार दिया। 


पीके ने आगे कहा कि अभी बिहार मे 26 लाख सरकारी नौकरियां है। हर फैमिली के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा तेजस्वी यादव कर रहे हैं। ऐसे में बिहार के सवा तीन करोड़ लोगों को नौकरी तेजस्वी यादव कैसे देंगे? उन्होंने तेजस्वी यादव को सबसे बड़ा झूठ बोलने वाला नेता करार दिया। कहा कि तेजस्वी से बड़ा झूठ बोलने वाला व्यक्ति इस धरती पर कोई नहीं है।


 हर घर सरकारी नौकरी के वादे को प्रशांत किशोर ने आश्चर्यजनक बताया। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने यहां तक कह दिया कि या तो तेजस्वी यादव मूर्ख हैं या फिर पूरे बिहार को मूर्ख बना रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में 26 लाख सरकारी नौकरियां ही हैं। तेजस्वी हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा कर रहे हैं। ऐसे में सवा तीन करोड़ और नौकरियां वे कैसे दे सकते हैं।