ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

BIHAR JOB NEWS : बिहार चुनाव 2025: नीतीश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में हजारों पदों पर बहाली को दी मंजूरी, जल्द जारी होगी अधिसूचना

BIHAR JOB NEWS : बिहार चुनावी साल में युवाओं के लिए खुशखबरी लेकर आया है। नीतीश सरकार ने कैबिनेट बैठक में सैकड़ों पदों पर बहाली को मंजूरी दे दी है

BIHAR JOB NEWS
BIHAR JOB NEWS
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR JOB NEWS : बिहार में यह चुनावी साल है। ऐसे में युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नीतीश सरकार ने भी अपना खजाना खोल दिया है। इस बीच आज कैबिनेट की बैठक में हजारों पदों पर बहाली को लेकर मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इसके बाद अब इसको लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और चुनाव से पहले युवाओं की किस्मत एक बार फिर चमकेगी।


बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने युवाओं को बड़ी सौगात दी है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों में करीब 3,000 से अधिक नये पदों के सृजन को मंजूरी दी गई। सरकार के इस फैसले से शिक्षण, प्रशासनिक और सुरक्षा से जुड़े क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

कहां-कहां बने नये पद?

  • अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग : 40 नये आवासीय विद्यालयों में 10+2 स्तर तक शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक कुल 1,800 पदों के सृजन को मंजूरी।

  • कला, संस्कृति एवं युवा विभाग : दो नये प्रशाखाओं (सांस्कृतिक कार्यक्रम और लेखा एवं बजट) के गठन के साथ 25 पद

  • कृषि विभाग (भूमि संरक्षण निदेशालय) : 1 सांख्यिकी सहायक और 46 कनिष्ठ अभियंता, कुल 47 पद

  • विधि विभाग : विभिन्न श्रेणी में 34 पद और ‘सुवास सेल’ हेतु 15 अतिरिक्त पद

  • बिहार अभियोजन सेवा : भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के लागू होने पर अभियोजन सेवा में मजबूती के लिए 760 नये पद

  • जिला सैनिक कल्याण कार्यालय : पहले से स्थापित 13 और नये 12 कार्यालयों के संचालन के लिए विभिन्न पदों का सृजन।

  • मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो : गठन के साथ 88 नये पद और 229 पदों का हस्तांतरण

सरकार का दावा है कि इन नये पदों से न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी बल्कि युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर भी पैदा होगा। जल्द ही इनकी अधिसूचना जारी होगी।