ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

सीएम हाउस पहुंचे संजय झा और अशोक चौधरी, नीतीश कुमार को दी जीत की बधाई

बिहार चुनाव 2025 के रुझानों में एनडीए 210 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कल्याणपुर से जेडीयू उम्मीदवार महेश्वर हजारी 38,586 वोटों से विजयी घोषित हुए। एनडीए की बड़ी जीत पर जेडीयू और बीजेपी कार्यालयों में जश्न का माहौल है, वहीं सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात

बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव का मतगणना जारी है। लेकिन जो रूझान सामने आ रहे हैं, उसमें एनडीए भारी मतों से जीत हासिल करती दिख रही है। एनडीए 210 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव आयोग ने पहली जीत की घोषणा की है। कल्याणपुर सीट से जेडीयू प्रत्याशी महेश्वर हजारी 38 हजार 586 वोट से चुनाव जीत गये हैं। उन्हें 1 लाख 18 हजार 162 वोट मिले है। एनडीए की इस अपार जीत को देखकर जेडीयू के नेता गदगद हैं। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने एक अणे मार्ग पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जीत की बधाई दे रहे हैं। जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, मंत्री अशोक चौधरी सहित कई नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं। एडीए की प्रचंड जीत की बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। 


वही जेडीयू और बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत को लेकर आज होली और दिवाली मनाई। एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाईयां खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। वही आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।