ब्रेकिंग
Bihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News: पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मलाहीपकड़ी तक चलेगी मेट्रो, जाम से मिलेगी राहतBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News: पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मलाहीपकड़ी तक चलेगी मेट्रो, जाम से मिलेगी राहत

चुनाव से पूर्व जांच में ₹1.58 लाख कैश बरामद, पश्चिम चम्पारण में दो चेक पोस्टों पर कार्रवाई

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम चम्पारण में वाहन जांच अभियान के दौरान दो चेक पोस्टों से ₹1.58 लाख कैश बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: बिहार दो चरणों में चुनाव 6 और 11 नवम्बर को होगा और मतों की गिनती 14 नवंबर को होगा। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र पश्चिम चम्पारण जिले में प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी गई है। बिहार के विभिन्न जिलों में सघन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पश्चिम चंपारण के सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में भी विशेष सतर्कता दल (एसएसटी) की टीम लगातार वाहन जांच अभियान चला रही है।


 इसी क्रम में रविवार को दो अलग-अलग चेक पोस्ट मेघोली और बासोपट्टी पर तैनात जवानों ने वाहन जांच के दौरान कैश बरामद किया है। दोनों पोस्ट को मिलाकर कुल ₹1.58 लाख कैश जब्त की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, मेघोली चेक पोस्ट पर एसएसटी टीम ने जांच के दौरान मोटरसाइकिल संख्या BR-22BF-6580 को रोका गया।


तलाशी लेने पर सवार दोनोंं ने अपनी पहचान शनि कुमार यादव, पिता छोटी यादव, एवं हसन इमाम, पिता मोटी देवान के रूप में बताई। दोनों माधोपुर बैरिया, थाना गौनाहा के पास से ₹77,000 (सत्तहत्तर हजार रुपये) नकद बरामद किए गए। टीम ने मौके पर ही मोटरसाइकिल और नकद राशि को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की।


इसी तरह, शनिचिरी थानाक्षेत्र के बासोपट्टी चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एसएसटी टीम ने विश्वनाथ चौधरी, पिता जंगी चौधरी, निवासी बासोपट्टी, थाना शनिचरी, के पास से ₹81,500 (इक्या़सी हजार पांच सौ रुपये) नकद बरामद किए। मौके पर राशि की जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई और आवश्यक कागजी कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन की माने तो दोनों ही मामलों में बरामद नकदी की जांच की जा रही है। बरामद कैश का इस्तेमाल चुनाव या अन्य किसी अनुचित उद्देश्य के लिए तो नहीं किया जाने वाला था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।