ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

बिहार : एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत, घोंघा चुनने के दौरान हादसा

BETTIAH : बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत स्थित चैनपुर वार्ड संख्या 5 की है।

बिहार : एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत, घोंघा चुनने के दौरान हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH : बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत स्थित चैनपुर वार्ड संख्या 5 की है। यहां घोघा बीनने के दौरान एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतकों की पहचान बहुअरवा पंचायत के चैनपुर वार्ड नं.5 निवासी देवलाल महतो की पत्नी एतवरिया देवी, नरेश महतो की 8 वर्षीय बेटी खुशी कुमारी, 6 वर्षीय हंसी कुमारी, वहीं एक मृतक की पहचान अरेराज के बहादुरपुर थाना क्षेत्र निवासी हरेन्द्र महतो की 13 वर्षीय बेटी सरिता कुमारी के रूप में हुई है जो अपने रिश्तेदार के घर आई थी। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर सभी घोंघा चुनने के लिए पोखर में गए थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। सैकड़ों की संख्या में लोग तालाब के पास पहुंचे और डूबे लोगों की तलाश शुरू हुई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने चारों शवों को बरामद कर लिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता