ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

Bihar Education News: ‘शिक्षकों का काम सिर्फ 9 से 4 बजे की नौकरी नहीं’ अल्पसंख्यक स्कूलों के निरीक्षण के दौरान बोले एस.सिद्धार्थ

Bihar Education News: नवादा के अल्पसंख्यक स्कूलों के निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने कहा कि शिक्षकों का काम सिर्फ 9 से 4 की नौकरी नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ी को संवारने की जिम्मेदारी है।

Bihar Education News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Education News: शिक्षकों का काम अन्य सरकारी कार्यों से एकदम अलग है। यह सिर्फ सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक की नौकरी नहीं है। यह छात्रों को पढ़ाने यानी आने वाली पीढ़ियों का कॉरियर बनाने का बेहद ही महत्वपूर्ण दायित्व है। इस दायित्व को सभी शिक्षकों को पूरी मेहनत और लगन से अपने दायित्व का निर्वहन करें। ये बातें शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने कही। 


अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ रविवार को नवादा जिला के अकबरपुर प्रखंड स्थित अल्पसंख्यक समुदाय के स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने शिक्षकों की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। मौके पर शिक्षकों की समस्याएं भी सुनी और उनके जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया। 


स्कूल में शिक्षकों के साथ बेंच पर बैठकर अपर मुख्य सचिव ने शिक्षकों के साथ संवाद किया। ट्रांसफर मामले पर कहा कि सभी शिक्षकों को उनकी इच्छा के अनुसार स्थान मिला है। कुछ शिक्षकों ने इसे लेकर अपनी समस्या बताई, तो उन्होंने कहा कि आवेदन कर दें, इन मामलों पर विचार किया जाएगा।


अपर मुख्य नवादा से लौटने के दौरान बख्तियारपुर मोड़ के पास एनएच के किनारे स्थित ढाबा पर रुके और अपने हाथ से चाय बनाई। साथ ही दुकानवाले के साथ लिट्टी भी सेंकी और इसका लुफ्त उठाने के बाद पटना की तरफ लौटे। अपर मुख्य सचिव ने नवादा के अकबरपुर प्रखंड में अल्पसंख्यक स्कूलों के आसपास मौजूद कुछ मदरसा में भी शैक्षणिक कार्यों का मुआयना किया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता