ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी को मिला दंड, इस पद पर रहते हुए किया था बड़ा खेल, जानें...

Bihar Education News: बिहार सरकार ने तिरहुत प्रमंडल के पूर्व क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक मोहम्मद मसलेउद्दीन के खिलाफ विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर पेंशन से कटौती का दंड लगाया है। बिहार लोक सेवा आयोग ने भी इस दंड पर सहमति दी है।

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी को मिला दंड, इस पद पर रहते हुए किया था बड़ा खेल, जानें...
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को सरकार ने दंड दिया है. तिरहुत प्रमंडल के तत्कालीन क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक जो सेवानिवृत हो गए हैं, उनके खिलाफ सरकार ने पेंशन राशि से कटौती का दंड निर्धारित किया है.

तत्कालीन क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक तिरहुत प्रमंडल मोहम्मद मसलेउद्दीन के खिलाफ योगेंद्र शुक्ला स्मारक परियोजना कन्या उच्च विद्यालय जलालपुर लालगंज के शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मियों का 1 जनवरी 1989 से लगातार कार्यरत रहने संबंधी उपस्थित विवरणी बिना भौतिक जांच किए ही विभाग को उपलब्ध कराने के आरोप थे. इसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की गई थी . 1 फरवरी 2024 के प्रभाव से तत्कालीन क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक के खिलाफ विभाग की कार्यवाही चलाई गई .

संचालन पदाधिकारी ने जो जांच रिपोर्ट दिया, उसमें आरोप प्रमाणित बताए गए . इसके बाद शिक्षा विभाग ने पूरे मामले की समीक्षा की . समीक्षा के बाद आरोपी आरडीडीई की पेंशन राशि से दो प्रतिशत की कटौती दो वर्षों के लिए करने का दंड दिया है. इस दंड पर बिहार लोक सेवा आयोग ने भी अपनी सहमति दी. इसके बाद शिक्षा विभाग ने 9 अप्रैल को संकल्प जारी कर दिया.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता