ब्रेकिंग
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा

बिहार : दुकान में आग लगने से मचा हड़कंप, इलाके में मची अफरा तफरी

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी में एक दुकान में भीषण आग लग गई है।लगभग एक करोड़ रुपए की नुकसान की बात कही जा रही है। फिलहाल इस घटना की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी

बिहार : दुकान में आग लगने से मचा हड़कंप, इलाके में मची अफरा तफरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी में एक दुकान में भीषण आग लग गई है।लगभग एक करोड़ रुपए की नुकसान की बात कही जा रही है। फिलहाल इस घटना की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। आगलगी के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी के सुरसंड मुख्य बाजार में बुधवार की अहले सुबह गणेश रूई भंडार नामक दुकान व गोदाम में बिजली के शार्ट सर्किट सर्किट से आग लग गई। अग्निशमन दस्ता व स्थानीय लोगों के सहयोग से पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में एक करोड़ से अधिक का सामान जलने का अनुमान है।


उधर,  इस घटना में दुकानदार ने बताया कि, बिजली के शॉर्ट सर्किट बिजली विभाग कर्मियों के द्वारा लगाया गया था। इसके लापरवाही के कारण आग लगा है। क्योंकि पिछले दिन बिजली विभाग के कर्मी के द्वारा घर में मीटर लगाया गया था। आग पर काबू पाने के दौरान फायर ब्रिगेड के एक जवान भी घायल हो गए। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसंड से सीतामढ़ी के लिए रेफर कर दिया गया है।