ब्रेकिंग
Bihar News : सावन मेले में खूनी वारदात! जयनगर के कमला पुल पर 18 वर्षीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में मधुबनी रेफरBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानBihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा Bihar News : सावन मेले में खूनी वारदात! जयनगर के कमला पुल पर 18 वर्षीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में मधुबनी रेफरBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानBihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा

Bihar News: डायरिया प्रभावित इलाके का DM ने किया निरीक्षण, लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार

Bihar News: जहानाबाद जिले के काको नगर पंचायत क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है। डीएम अलंकृता पाण्डेय ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और गंदगी देखकर लापरवाह अधिकारियों को फटकार लगाई। सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद लापरवाह अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और सरकार की फजीहत करा रहे हैं। जहानाबाद के जहानाबाद जिले के काको नगर पंचायत क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप पिछले एक सप्ताह से फैला हुआ है जिसमें काको बाजार क्षेत्र के कई मोहल्ले और आसपास के गांव प्रभावित है। डीएम अलंकृता पाण्डेय ने प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया और गंदगी देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई।


दरअसल, जहानाबाद जिले के काको नगर पंचायत क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप पिछले एक सप्ताह से फैला हुआ है जिसमें काको बाजार क्षेत्र के कई मोहल्ले और आसपास के गांव प्रभावित है। इस महामारी में अब तक चार लोगों की मौत की बात कही जा रही है हालांकि मौत की आधिकारिक पुष्टि नही है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि बड़ी संख्या लोग सदर अस्पताल में इलाजरत है। 


इसको लेकर शनिवार को सदर अस्पताल में पांच सदस्यीय केंद्रीय जांच टीम सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। शनिवार को ही प्रभावित इलाके में डीएम भी निरीक्षण करने पहुंची, जहां गंदगी और कर्मचारी के कार्य करने के तरीका देखकर नाराजगी जताई। आदेश के बावजूद काम नहीं करने वाले लापरवाह अधिकारियों को डीएम ने फटकार लगाई है। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द डायरिया प्रभावित इलाको को साफ सफाई का अभियान शुरू किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता