ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

पटना के गांधी मैदान में 22 से 24 मार्च तक बिहार दिवस समारोह का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करेंगे, जबकि डीएम ने सुरक्षा और तैयारियों का जायजा लिया है।

बिहार न्यूज
बिहार दिवस पर मचेगी धूम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Diwas: 22 से 24 मार्च को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह को खास बनाने की तैयारी है। कल बिहार दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. आयोजन स्थल गांधी मैदान पहुंचे। 


उन्होंने इस कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है। इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड से कई सिंगर लोगों के मनोरंजन के लिए आ रहे हैं। पटना डीएम ने लोगों से शांतिपूर्वक माहौल में कार्यक्रम को देखने की अपील की। 


इस कार्यक्रम में किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। गांधी मैदान में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। गांधी मैदान में सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं जिससे सभी पर नजर रखी जाएगी। 


बता दें कि बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन कल रविवार 22 मार्च को होगा। बारिश के बावजूद लगभग सारी तैयारी पूरी कल ली गयी है। इस बार बिहार दिवस के अवसर पर ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’थीम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।



टैग्स