ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : डर्टी डांस देख बेकाबू हुए मुखिया जी, मर्यादा को भूल लगाने लगे ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

MOTIHARI : बिहार में सांस्कृतिक आयोजनों में बार बालाओं के साथ जनप्रतिनिधियों का ठुमका लगाना कोई नई बात नहीं है। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब विधायक हो या मुखिया जी मर्यादा

बिहार : डर्टी डांस देख बेकाबू हुए मुखिया जी, मर्यादा को भूल लगाने लगे ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में सांस्कृतिक आयोजनों में बार बालाओं के साथ जनप्रतिनिधियों का ठुमका लगाना कोई नई बात नहीं है। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब विधायक हो या मुखिया जी मर्यादा को ताक पर रखकर बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते नजर आए हैं। ताजा मामला मोतिहारी का है, जहां बार बालाओं के साथ अश्लील डांस करते एक मुखिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


वीडियो में बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहा शख्स मोतिहारी के दक्षिणी हुसैनी पंचायत का मुखिया है। बताया जा रहा है कि एक गांव में किसी के घर बारात आई थी। बारात में बार बालाओं के डांस का भी इंतजाम किया गया था। कार्यक्रम अपने पूरे शबाब पर था। इसी दौरान बारात में पहुंचे मुखिया जी सारी मर्यादा को भूल स्टेज पर चढ़ गए और अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाए।


अश्लील डांस का वायरल वीडियो केसरिया के दक्षिणी हुसैनी पंचायत का बताया जा रहा है। दक्षिणी हुसैनी पंचायत निवासी रामपुकार पटेल के घर बेटी की शादी थी। बारात के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का इंतजाम किया गया था। 


बार बालाओं का डांस देख मुखिया जी खुद को रोक नहीं पाए और स्टेज पर पहुंचकर लोक लाज और मर्यादा को भूल गए। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता