ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

बिहार: डीजल से भरा टैंकर पलटा, मिनटों में लोगो ने कर दिया खाली

BEGUSARAI: इस वक़्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां डीजल से भरा एक टैंकर पलट गया। डीजल और प्रट्रोल के बढ़ते दामों के बीच मुफ्त में मिल रहे डीजल को आखिर कोई क्यों हांथ से ज

बिहार: डीजल से भरा टैंकर पलटा, मिनटों में लोगो ने कर दिया खाली
Desk
2 मिनट

BEGUSARAI: इस वक़्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां डीजल से भरा एक टैंकर पलट गया। डीजल और प्रट्रोल के बढ़ते दामों के बीच मुफ्त में मिल रहे डीजल को आखिर कोई क्यों हांथ से जाने देगा। टैंकर पलटने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर  डीजल लूटने लगे। यह हादसा बलिया थाना क्षेत्र के मामू भागना मोड़ के पास की है। 


दरअसल, टैंकर जैसे ही पलटा उससे डीजल गिरना शुरू हो गया। इसकी खबर आसपास के इलाके में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद लोग अपने घरों से डिब्बे, बाल्टी जिसको जो भी सामान मिला वो लेकर पहुंच गए और डीजल लेकर भागने लगे। यह घटना शुक्रवार के देर शाम की है। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को हटाती रही लेकिन लोग तेल लुटते रहे। तेल लूटने के दौरान लोग सैकड़ों की संख्या में मौजूद थे। काफी देर बाद पुलिस ने लोगों को जैसे-तैसे वह से हटाया। इस घटना के दौरान काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना हुआ था। 


वहीं, इस घटना में ड्राइवर और खलासी बुरी तरह घायल हो गए। टैंकर बेगूसराय से बलिया की तरफ जा रहा था। इसी बीच अचानक ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा और टैंकर गड्ढे में जा गिरा। इस घटना के काफी देर बाद जेसीबी ने तेल के टैंकर को सड़क पर लाया। फिलहाल, ड्राइवर और खलासी की सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

टैग्स