ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायल

बिहार: बीच सड़क पर धू-धू कर जली बाइक, पति-पत्नी और बेटी की बाल-बाल बची जान

BEGUSARAI: बेगूसराय में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती बाइक में भयंकर आग लग गई। हादसे के वक्त बाइक पर पति-पत्नी और उनकी डेढ़ साल के बेटी सवार थे। गनीमत रही की समय रहते बाइक

बिहार: बीच सड़क पर धू-धू कर जली बाइक, पति-पत्नी और बेटी की बाल-बाल बची जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती बाइक में भयंकर आग लग गई। हादसे के वक्त बाइक पर पति-पत्नी और उनकी डेढ़ साल के बेटी सवार थे। गनीमत रही की समय रहते बाइक सवार लोग नीचे उतर गए और उनकी जान बाल बाल बच गई हालांकि बाइक बीच सड़क पर धू-धू कर जल गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास की है।


बताया जा रहा है कि वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के रहने वाले नीरज कुमार अपनी पत्नी के साथ बाइक से 14 माह की बेटी का इलाज कराने बेगूसराय आए थे। बेटी को डॉक्टर से दिखाने के बाद दोनों  पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी लोहिया नगर ओवर ब्रिज पर चलती बाइक में अचानक आग लग गई।


पहले तो नीरज को बाइक में आग लगने की जानकारी नहीं हुई लेकिन बगल से गुजर रहे राहगीर ने बाइक में आग लगने की जानकारी दी। जिसके बाद नीरज कुमार ने बाइक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और जान बचाकर पत्नी और बच्ची के साथ बाइक से दूर चले गए। उनकी आंखों के सामने ही बाइक धू-धू कर जल गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता