ब्रेकिंग
वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦Success Story: 8 साल की उम्र में छिन गई आंखों की रोशनी... फिर भी नहीं मानी हार, अजय ने UPSC में हासिल की 109वीं रैंक✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦Success Story: 8 साल की उम्र में छिन गई आंखों की रोशनी... फिर भी नहीं मानी हार, अजय ने UPSC में हासिल की 109वीं रैंक✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार

Bihar: देश के टॉप पांच जिलों में गया दूसरे नंबर पर, नीति आयोग ने जारी की 112 जिलों की लिस्ट

GAYA: नीति आयोग ने देश के अल्प विकसित 112 आकांक्षी जिलों की नवंबर 2022 के लिए चैम्पियन ऑफ चेंज डेल्टा रैंकिंग जारी की है. जहां टॉप 5 जिलों में बिहार का गया जिला शामिल है. जिसे देश में दूसरा स्थान म

Bihar: देश के टॉप पांच जिलों में गया दूसरे नंबर पर, नीति आयोग ने जारी की 112 जिलों की लिस्ट
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

GAYA: नीति आयोग ने देश के अल्प विकसित 112 आकांक्षी जिलों की नवंबर 2022 के लिए चैम्पियन ऑफ चेंज डेल्टा रैंकिंग जारी की है. जहां टॉप 5 जिलों में बिहार का गया जिला शामिल है. जिसे देश में दूसरा स्थान मिला है. जहां पहले स्थान पर हरियाणा का मेवात, तीसरे स्थान पर असम का बारपेटा, चौथे स्थान पर छत्तीसगढ़ के नारायाणपुर और पांचवें स्थान पर झारखंड का रामगढ़ है. 


देश में शिक्षा के क्षेत्र के भी टॉप-पांच जिलों की घोषणा की. इसमें टॉप 5 जिलों में बिहार के दो जिले हैं. इनमें शेखपुरा पहले और पूर्णिया तीसरे स्थान पर है, जबकि दूसरे स्थान पर बारपेट, चौथे स्थान पर उत्तर प्रदेश का बहराइच और पांचवें स्थान पर झारखंड का गिरिडीह रहा है. बता दें केंद्र सरकार आंकाक्षी जिलों को विकसित करने के लिए विशेष फंड देती है. 


बता दें केंद्र सरकार ने देशभर में 500 आकांक्षी प्रखंडों की घोषणा की है उसमें बिहार के 61 आकांक्षी प्रखंड भी हैं. अब केंद्र राज्य सरकार की मदद से विशेष प्रोग्राम चलायेगी. राज्य के 13 आकांक्षी जिलों के भी प्रखंडों का चयन इस कार्यक्रम के तहत किया गया है. जहां जिलों में भागलपुर और कैमूर जिलों के सर्वाधिक 5-5 करके के 10 प्रखंड, बेगूसराय के 4,मुंगेर के 4, जमुई के 4, औरंगाबाद और गया के 4-4 प्रखंड हैं. और साथ ही भोजपुर,कटिहार और बांका के तीन-तीन प्रखंड के नाम भी शामिल हैं.