ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

Bihar News: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने की हाई लेबल मीटिंग, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने खनन विभाग के लंबित मामलों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक. बैठक में विभाग के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे.

Bihar News
खान एवं भू-तत्व विभाग की बैठक
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री, श्री विजय कुमार सिन्हा ने खान एवं भूतत्व विभाग के लंबित मुद्दों को हल करने के लिए आज, 15 मई 2025 को विकास भवन, पटना स्थित अपने कार्यालय कक्ष में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया। माननीय उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य सचिव, बिहार, एडीजी (आर्थिक आपराधिक इकाई), अपर मुख्य सचिव (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन), सचिव (खान एवं भूतत्व विभाग), सचिव (पर्यटन विभाग), जिला पदाधिकारी, पटना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


बैठक का मुख्य उद्देश्य खनन गतिविधियों से संबंधित विभिन्न लंबित मुद्दों पर चर्चा करना और उनके समाधान हेतु ठोस कदम उठाना रहा। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जिला स्तर पर एक समिति गठित की जाएगी, जो सफेद बालू के उन अनिलामित घाटों की जांच करेगी, जो नदी की धारा के बीच, दियारा क्षेत्र में हैं या नीलामी के योग्य नहीं हैं, और ऐसे घाटों को जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट से हटाने की कार्रवाई होगी। साथ ही, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बालूघाटों की नीलामी के बाद पर्यावरणीय स्वीकृति के लंबित मामलों के लिए एक सतत अनुश्रवण इकाई स्थापित की जाएगी। 


मुख्य सचिव के स्तर पर जिला पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकों में बालूघाटों की बंदोबस्ती को प्रमुख एजेंडा बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पर्यटन विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और खान एवं भूतत्व विभाग - तीनों विभागों अधिकारियों को संयुक्त रूप से पूर्व में संचालित पत्थर पट्टों का निरीक्षण कर 1 सप्ताह में आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने का निर्देश दिया गया। खान एवं भूतत्व विभाग के मुख्यालय स्तर पर पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस मुख्यालय को भी निर्देशित किया गया।


बिहार सरकार का यह प्रयास खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, नियमों का अनुपालन और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक के परिणामस्वरूप खनन प्रक्रियाओं को और सुगम बनाने तथा पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने की दिशा में खान एवं भूतत्व विभाग अग्रसर है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें