ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Bihar Education News: कल तक DEO थे...अब बना दिए गए DPO, जिनके अंडर कई डीपीओ काम करते थे, अब खुद नीचे काम करेंगे

शिक्षा विभाग ने 30 जून को 27 जिलों में नए जिला शिक्षा पदाधिकारियों की पोस्टिंग की है। कई पुराने DEO को साइडलाइन कर DPO बना दिया गया है। इनमें एक ऐसे अधिकारी हैं जो कल तक डीईओ थे, जिनके अंडर डीपीओ काम करते थे, अब वे खुद डीपीओ बन गए हैं. .

Bihar DEO Transfer List 2025, बिहार जिला शिक्षा पदाधिकारी तबादला, DEO to DPO demotion, शिक्षा विभाग ट्रांसफर पोस्टिंग, Amarendra Kumar Pandey Transfer, Sandeep Ranjan Buxar DEO, Bihar Education News 2
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने 30 जून को बड़े पैमाने पर अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया है. सूबे के 27 जिलो में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी की पोस्टिंग की गई है. पुराने डीईओ को साइड लाइन में पोस्टिंग दी गई है. डीपीओ से लेकर पीओ भी बदले गए हैं. इनमें एक जिला शिक्षा पदाधिकारी ऐसे भी हैं, जो 30 जून तक डीईओ थे, अब डिमोट होकर डीपीओ बन गए हैं. यानि डीपीओ बने डीईओ साहब अब दूसरे जिले में डीईओ के अंडर में काम करेंगे. 

शिक्षा विभाग द्वारा 30 जून को जारी अधिसूचना सं. 01-02/2025-973 में बक्सर के जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय को स्थानांतरित किया गया है. बक्सर डीईओ अमरेंद्र कुमार पांडेय को स्थानांतरित कर भागलपुर जिले में डीपीओ के पद पर पोस्टिंग की गई है. इन्हें अगले आदेश तक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में काम करने का पत्र जारी किया गया है. यानि डीईओ अब डीपीओ बन गए और जिला शिक्षा पदाधिकारी के अंडर में काम करेंगे. 

शिक्षा विभाग ने 30 जून को जो अधिसूचना जारी किया है, उसमें  बक्सर में नए डीइओ को पोस्टिंग की गई है. दरभंगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप रंजन को स्थानांतरित कर बक्सर का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है. 30 जून को 27 जिलों में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी तैनात किए गए हैं. 

Bihar Education News: कल तक DEO थे...अब बना दिए गए DPO, जिनके अंडर कई डीपीओ काम करते थे, अब खुद नीचे काम करेंगे

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता