ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: जर्जर बाउंड्रीवाल गिरने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत, दादा भी हुए घायलअब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टबिहार में दर्दनाक हादसा: जर्जर बाउंड्रीवाल गिरने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत, दादा भी हुए घायलअब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्ट

Bihar News: बिहार के लोगों के लिए अब दिल्ली दूर नहीं, नीतीश सरकार ने कर दी व्यवस्था; तीन राज्यों के बीच हुआ बड़ा करार, जानिए..

Bihar News: बिहार सरकार जल्द ही राज्य के सभी प्रमुख शहरों से दिल्ली के लिए सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-6 बसों की सुविधा शुरू करेगी। तीन राज्यों के बीच समझौते के बाद नई बस सेवा पटना सहित कई जिलों से शुरू होगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहारवासियों को दिल्ली जाने के लिए अब ट्रेन में लंबी वेटिंग लिस्ट व हवाई जहाज के महंगे किराये की मार नहीं झेलनी होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नई कैबिनेट में परिवहन विभाग ने प्रदेशवासियों की सुविधा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। आने वाले दिनों में राज्य के सभी बड़े शहरों से अब दिल्ली के लिए बस सेवा शुरु की जा रही है। 


बस सेवा शुरु से राजधानी के अलावा, मुजफ्फरपुर, गया व भागलपुर समेत अन्य शहरों से दिल्ली जाने के लिए सुविधाओं से लैस बसों का परिचालन शुरू किया जायेगा। इसके लिए विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं बिहार के बीच समझौते का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही तीनों राज्य की सरकारें समझौते पर मंजूरी देंगी, इसके पश्चात बस सेवा शुरु कर दी जायेगी।


पटना समेत अन्य जिलों से भी चलेंगी बसें

परिवहन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के अलावा आरा, बक्सर, छपरा, सीवान, गोपालगंज, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, सासाराम, नालंदा, अररिया, चम्पारण, बिहारशरीफ, मधुबनी शहरों के अलावा कई प्रखंड स्तर बस पड़ाव जैसे- पाली, बोधगया, दाउदनगर, डोभी, दानापुर, हिसुआ समेत अन्य प्रखंडों से शुरु की जायेगी। फिलहाल समझौते को लेकर विभाग ने सभी तैयारियों को पूरा करने का काम किया जा रहा है। 12 दिसंबर तक सुझाव व आपत्ति की मांग की गयी है। 


दिल्ली के कश्मीरी गेट से खुलेगी बस

विभाग के अधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि राज्य के सभी प्रमुख जिलों से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू की जायेगी। जो यूपी के लखनऊ, अयोध्या, आगरा, गोरखपुर, बस्ती, प्रयागराज देवरिया, चंदौली, अलीगढ़, कानपुर में रुकते हुए दिल्ली पहुंचेगी। वहीं इन बसों को पीपीपी मोड पर चलाने की तैयारी की जा रही है। जिसमें सीएनजी, इलेक्ट्रिक व बीएस-6 बसों को शामिल किया जायेगा। 


उन्होनें कहा कि 12 दिसंबर तक प्रस्ताव को फाइनल करके इस सेवा को जल्द ही बहाल कर दिया जायेगा। इसके लिए तीनों राज्य बिहार, उत्तरप्रदेश, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के बीच समझौता होने वाला है। अब बिहारवासियों को दिल्ली जाने के लिए ट्रेन व हवाईजहाज के अलावा बस की भी सुविधा उपलब्ध होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता