ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : देवघर से पूजा कर वापस आ रही स्कॉर्पियो और ऑटो में भीषण टक्कर, दो बच्ची समेत 4 की मौत

MADHEPURA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती ह

बिहार :  देवघर से पूजा कर वापस आ रही स्कॉर्पियो और ऑटो में भीषण टक्कर, दो बच्ची समेत 4 की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHEPURA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां देवघर से पूजा कर वापस लौट रही  तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो में भीषण टक्कर चार लोगों की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, मधेपुरा में देवघर से पूजा कर आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो में भीषण टक्कर मारी दी। इस घटना में मौके पर ही दो मासूम बच्ची और दो महिला की मौत हो गई। जबकि, कुल 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें गंभीर हालत में  भागलपुर के मायागंज अस्पताल किया गया रेफर कर दिया गया है। यह घटना चौसा थाना क्षेत्र के पुरैनी सीमावर्ती इलाके के एसएच 58 पर हादसा हुआ है। 


वहीं, इस घटना में मृतक और घायल व्यक्ति सुपौल जिला के पिपरा राजपुर गांव के रहने वाले बताया जा रहा है।  वहीं प्रत्यक्षदर्शी ऑटो चालक ने बताया कि- हम लोग गंगा स्नान को जा रहे थे। लेकिन रास्ते में चौसा और पुरैनी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका स्थित एसएच 58 पर देव घर से पूजा कर तेज रफ्तार से आ रही है तभी स्कॉर्पियो वाहन ने ठोकर मार दी है।


जिसमे दो बच्ची और दो महिला की मौके वारदात पर मौत हो गई है और 14 लोग गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।  साथ ही दो की हालत नाजुक है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। सभी लोग ऑटो पर सवार होकर सुपौल जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के रहने वाले हैं। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता