ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार: दारोगा समेत चार पुलिस जवान सस्पेंड, ट्रकों से अवैध वसूली करने के मामले में एसपी ने की कार्रवाई

SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां ट्रकों से अवैध वसूली करने के मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने मामले में दोषी पाए गए दारोगा समेत चार जवानों को सस्पेंड कर दिया

बिहार: दारोगा समेत चार पुलिस जवान सस्पेंड, ट्रकों से अवैध वसूली करने के मामले में एसपी ने की कार्रवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां ट्रकों से अवैध वसूली करने के मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने मामले में दोषी पाए गए दारोगा समेत चार जवानों को सस्पेंड कर दिया है। अवैध वसूली का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने कार्रवाई की है।


दरअसल, शिवहर एसपी अनंत कुमार राय ने कार्य में लापरवाही के आरोप में दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने बताया कि पिपराही थाना में तैनात दारोगा पुनीत कुमार, सिपाही मुकेश साहनी, राधे कुमार और डायल 112 के ड्राइवर गजेंद्र कुमार साह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। चारों जवान डायल 112 पर तैनात थे। ट्रक ड्राइवर से अवैध वसूली का एक ऑडियो वायरल हुआ था।


ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने एसडीपीओ अनिल कुमार को जांच का आदेश दिया था। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसपी ने चारों आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।