ब्रेकिंग
लल्लू मुखिया को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने 74 पन्नों के फैसले में याचिका खारिज कीबड़ा हादसा: तेज बहाव में बह गई यात्रियों से भरी ईको कार, 9 लोगों की मौत; दो सुरक्षित बचाए गएखेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमसीमांचल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार; किराए के मकान में चल रहा था घिनौना खेलसीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?लल्लू मुखिया को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने 74 पन्नों के फैसले में याचिका खारिज कीबड़ा हादसा: तेज बहाव में बह गई यात्रियों से भरी ईको कार, 9 लोगों की मौत; दो सुरक्षित बचाए गएखेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमसीमांचल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार; किराए के मकान में चल रहा था घिनौना खेलसीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?

Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान

दरभंगा जिले में शराब तस्करों की करतूत से पूरे इलाके की बिजली गुल हो रही है। धंधेबाजों के कारण न केवल ग्रामीण परेशान हैं, बल्कि विद्युत विभाग के अभियंता दिन-रात फाल्ट खोजने और आपूर्ति बहाल करने में लगे हुए हैं।

Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR CRIME NEWS: बिहार के दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र में शराब तस्करों की करतूत से स्थानीय बिजली विभाग के अभियंता और कर्मी परेशान हैं। शराब धंधेबाज रात के अंधेरे का फायदा उठाकर इलाके में शराब की खेप उतारने के लिए बिजली आपूर्ति बाधित कर रहे हैं। वे 11 केवीए की संचरण लाइनों के तारों को बांस से सटाकर शॉर्ट-सर्किट कर देते हैं, जिससे पूरे इलाके में घंटों तक बिजली गुल रहती है।


बिजली विभाग ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है, क्योंकि इस कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी होती है और विभाग को राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ता है।


जाले थाना क्षेत्र के निर्जन चौर और आसपास के इलाकों में धंधेबाज इस तरह से बिजली को बाधित करके शराब की खेप उतारते हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण उपभोक्ताओं को घंटों अंधेरे में रहना पड़ता है और अभियंता व कर्मियों को फाल्ट खोजने में कई घंटे लग जाते हैं।


बिजली विभाग ने कई बांस जब्त कर लिए हैं, जिनका उपयोग 11 केवीए के तीनों फेज के तारों को जोड़कर बिजली बंद करने में किया गया था। कनीय अभियंता कुमार गौरव ने बताया कि शराब की खेप उतारने के लिए यह धंधा कई जगहों पर किया जा रहा है। सोमवार की रात लातराहा-जाले के बीच और मंगलवार को भताही के गोनो श्मशान के पास इसी तरह की घटनाएं सामने आईं।


मौके पर शराब की टूटी-फूटी बोतलें और वाहनों के चक्के के निशान मिलने से यह साफ है कि बिजली बाधित करने का काम शराब तस्करों ने ही किया। बिजली विभाग का कहना है कि आपूर्ति ठप होने से विभाग को राजस्व की भी भारी हानि हो रही है।


जाले थाना के थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ सघन कार्रवाई जारी है। हालांकि, इस घटना में सीधे तौर पर शराब की खेप से जुड़ने की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

दरभंगा जिले के इस इलाके में रोजाना अभियंता दिन-रात मेहनत करके फाल्ट खोजने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में लगे रहते हैं, ताकि आम जनता को निरंतर बिजली मिल सके।