ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...कभी प्री-बोर्ड में हुए थे फेल... आज IIT-UPSC फतह कर अमेरिका में होंगे सम्मानित, पढ़िए मुजफ्फरपुर के सिटी SP की कहानीकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...कभी प्री-बोर्ड में हुए थे फेल... आज IIT-UPSC फतह कर अमेरिका में होंगे सम्मानित, पढ़िए मुजफ्फरपुर के सिटी SP की कहानीकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीर

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीर

दरभंगा के पंचोभ में एम्स के पास 8 कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद गोलीबारी और तोड़फोड़ हुई। घटना में विजय भगत गंभीर रूप से घायल हो गए। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
CCTV फुटेज आया सामने
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जमीन को लेकर मारपीट और गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार के दरभंगा जिले से निकलकर सामने आई है। जहां एम्स के पास निजी स्मार्ट सिटी की जमीन को लेकर कई राउंड गोलीबारी की गयी। गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तोड़फोड़ का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


दरभंगा के बिशनपुर थाना क्षेत्र के पंचोभ में निर्माणाधीन एम्स के बगल में निजी तौर पर विकसित की जा रही स्मार्ट सिटी की करीब आठ कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। गोलीबारी में विजय भगत नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी है।


घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में कई युवक निर्माणाधीन निजी स्मार्ट सिटी परिसर में घुसकर बाइक, कुर्सी और दीवार समेत अन्य सामान को इधर-उधर करते और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।


बताया जा रहा है कि करीब आठ कट्ठा जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई। इसी दौरान विजय भगत को गोली लग गई।


एम्स के बगल में होने के कारण इस इलाके की जमीन की कीमत काफी अधिक बताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर जमीन के इस विवाद में कथित रूप से भूमाफियाओं के नेटवर्क की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


फिलहाल बिशनपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जमीन विवाद और गोलीबारी की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।