ब्रेकिंग
‘सरकार की नाकामी और जिम्मेदारी कोर्ट के कंधों पर..’ पीएम मोदी के FTC वाले ऐलान पर सुधाकर सिंह का पलटवारशराब मामले में जेल में बंद आरोपी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोपबेगूसराय में छात्रों का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; हजारों छात्रों ने लगाए सरकार विरोधी नारे‘एक दिन आपको भी जेल में ठूंसा जाएगा, किसी भ्रम में मत रहिए’, लाठीचार्ज पर सदन में सिद्दीकी ने सरकार को चेताया; कहा- यह 1974 जैसा आंदोलनजिस प्यार के लिए चुनी नई जिंदगी, वही बना मौत की वजह? बेतिया में युवक की गला रेतकर हत्या‘सरकार की नाकामी और जिम्मेदारी कोर्ट के कंधों पर..’ पीएम मोदी के FTC वाले ऐलान पर सुधाकर सिंह का पलटवारशराब मामले में जेल में बंद आरोपी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोपबेगूसराय में छात्रों का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; हजारों छात्रों ने लगाए सरकार विरोधी नारे‘एक दिन आपको भी जेल में ठूंसा जाएगा, किसी भ्रम में मत रहिए’, लाठीचार्ज पर सदन में सिद्दीकी ने सरकार को चेताया; कहा- यह 1974 जैसा आंदोलनजिस प्यार के लिए चुनी नई जिंदगी, वही बना मौत की वजह? बेतिया में युवक की गला रेतकर हत्या

Bihar News: बिहार में बाल सुधार गृह से एक दर्जन बच्चे फरार, गार्ड पर हमला कर दीवार फांदकर भागे; अबतक पांच पकड़े गए

Bihar News: दरभंगा के लहेरियासराय स्थित बाल सुधार गृह से मंगलवार देर रात 12 बच्चे गार्ड पर हमला कर दीवार फांदकर फरार हो गए। पुलिस ने अब तक 5 बच्चों को पकड़ लिया है, जबकि 7 की तलाश जारी है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: दरभंगा के लहेरियासराय स्थित बाल सुधार गृह से मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां रह रहे 12 बाल अपराधियों ने मिलकर गार्ड पर हमला किया और ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।


सूत्रों के अनुसार, देर रात करीब 11 बजे बाल सुधार गृह में तैनात सुरक्षा गार्डों पर अचानक कुछ बच्चों ने हमला कर दिया। हाथ में आए डंडों और ईंटों से हमला कर गार्डों को घायल कर दिया गया। इसके बाद मौका पाकर 12 बच्चे पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले।


घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू की। अब तक 5 फरार बच्चों को पुलिस ने पकड़कर वापस बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि शेष 7 बच्चों की तलाश जारी है।


एसएसपी दरभंगा जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बाल सुधार गृह से कुल 12 बच्चे फरार हुए थे। पुलिस टीमों ने अब तक 5 बच्चों को पकड़ लिया है। बाकी बचे बच्चों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सभी थानों को अलर्ट किया गया है।


घटना के बाद पूरे लहेरियासराय क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था लंबे समय से कमजोर बताई जा रही थी। कई बार कर्मियों की लापरवाही की शिकायतें सामने आती रही हैं।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता