ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रडार पर आए 7 IAS अधिकारी...ED ने भेजा समन, पटना HC की तीखी टिप्पणी के बाद रिशु श्री से कथित सांठगांठ की जांच में आई तेजी✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: 8 सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला; अनंत सिंह के घर बंटने लगे गुलाब जामुन✦बिहार में 1 नवंबर से... क्या सच में बंद होने वाला है मिड-डे मील? 6 महीने से फंड गायब, शिक्षकों का अल्टीमेटम✦ Bihar MLC Election: वोटों की गिनती में क्यों लग सकता है समय? आयोग ने बताया कब आएगा शिक्षक और स्नातक सीट का रुझान✦बिहार टेंडर घोटाला: रडार पर आए 7 IAS अधिकारी...ED ने भेजा समन, पटना HC की तीखी टिप्पणी के बाद रिशु श्री से कथित सांठगांठ की जांच में आई तेजी✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: 8 सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला; अनंत सिंह के घर बंटने लगे गुलाब जामुन✦बिहार में 1 नवंबर से... क्या सच में बंद होने वाला है मिड-डे मील? 6 महीने से फंड गायब, शिक्षकों का अल्टीमेटम✦ Bihar MLC Election: वोटों की गिनती में क्यों लग सकता है समय? आयोग ने बताया कब आएगा शिक्षक और स्नातक सीट का रुझान

Bihar Bhumi: बिहार के इस जिले में भू-माफियाओं का आतंक, जमीन हड़पने का खेल जारी; विजय सिन्हा की सख्ती भी बेअसर

Bihar Bhumi: दरभंगा में भू-माफियाओं का आतंक जारी है. जिले में फर्जी दस्तावेज़ों से जमीन हड़पने का मामले लगातार बढ़ रहे हैं. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की सख्ती के बावजूद कोई असर नहीं दिख रहा है.

Bihar Bhumi
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Bhumi: बिहार के दरभंगा जिले में भू-माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार सरकार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के सख्त रुख अपनाने और लगातार दिशा-निर्देश जारी किए जाने के बावजूद जमीन हड़पने के मामलों में कमी नहीं आ रही है। आरोप है कि भू-माफिया जबरन और फर्जी दस्तावेजों के सहारे आम लोगों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।


मामला दरभंगा जिला के शीशो पश्चिमी पंचायत के भोजू टोला का है। जहां भू माफिया ने जगदीश यादव और विशुनदेव यादव के 18 कट्ठा जमीन पर खुलेआम गलत कागजात पेश कर प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आलम यह है कि अपनी जमीन की फरियाद लेकर पीड़ितों ने थाने और अंचल कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।


वही पीड़ित जगदीश यादव ने कहा कि ये जमीन हमारे परबाबा रंगलाल के नाम से खतियानी है। जिसका खेसरा संख्या 446 तथा खाता संख्या 1788 है। जमीन का रकवा 18 कट्ठा है। जिसे भू माफिया सरपंच अरमान खान, प्रमुख उदय कुमार सहनी, रिजवान खान व अन्य लोग जबरन हमारे जमीन पर कब्जा करना चाहता है। हमलोग जब उसका विरोध करते है। तब वो लोग अंजाम बुरा होने का धमकी देता है। 


बता दें कि डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लगातार भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं और स्पष्ट कर चुके हैं कि अवैध तरीके से जमीन कब्जाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यहां तक की सीएम नीतीश कुमार ने भी आदेश जारी किए हैं। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का असर दिखाई नहीं दे रहा है। प्रशासन की चुप्पी और धीमी कार्रवाई पर अब सवाल उठने लगे हैं।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता