ब्रेकिंग
Bihar News : पालीगंज CO महेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई विभागीय कार्यवाही, गया ADM को दी गई जिम्मेदारी, BLT के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने का आरोप....✦सावधान! बिसलेरी के पानी में मिला कोलीफॉर्म बैक्टीरिया, FSSAI ने बिक्री पर लगाई रोक✦Anant Singh News: न किसी को मिली थार, न बाइक और न स्कूटी! अनंत सिंह की घुड़दौड़ में फाइनल मुकाबला नहीं होने की पूरी कहानी जानिए✦Bihar News: सात फेरे के बाद सलामी के रुपयों ने बिगाड़ दिया खेल! नोट नहीं गिन पाया दूल्हा तो दुल्हन ने कहा- ससुराल नहीं जाएंगे, बिना दुल्हन लौटी बारात✦संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦Bihar News : पालीगंज CO महेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई विभागीय कार्यवाही, गया ADM को दी गई जिम्मेदारी, BLT के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने का आरोप....✦सावधान! बिसलेरी के पानी में मिला कोलीफॉर्म बैक्टीरिया, FSSAI ने बिक्री पर लगाई रोक✦Anant Singh News: न किसी को मिली थार, न बाइक और न स्कूटी! अनंत सिंह की घुड़दौड़ में फाइनल मुकाबला नहीं होने की पूरी कहानी जानिए✦Bihar News: सात फेरे के बाद सलामी के रुपयों ने बिगाड़ दिया खेल! नोट नहीं गिन पाया दूल्हा तो दुल्हन ने कहा- ससुराल नहीं जाएंगे, बिना दुल्हन लौटी बारात✦संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य

RATAN TATA : बिहार डाक सर्कल ने जारी किया स्पेशल कवर, कहा - विरासत के प्रति सम्मान

PATNA : बिहार डाक सर्किल ने पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए एक विशेष आवरण जारी किया। यह आवरण उनके उद्योग समाज सेवा और राष्ट्रीय विकास में योगदान का प्रतीक

RATAN TATA : बिहार डाक सर्कल ने जारी किया स्पेशल कवर, कहा - विरासत के प्रति सम्मान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार डाक सर्किल ने पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए एक विशेष आवरण जारी किया। यह आवरण उनके उद्योग समाज सेवा और राष्ट्रीय विकास में योगदान का प्रतीक है। 

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।


दरअसल, पद्म विभूषण से अलंकृत रतन नवल टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए बिहार डाक सर्किल ने मेघदूत भवन के सभागार कक्ष में एक विशेष आवरण जारी किया। इस विशेष आवरण का अनावरण बिहार सर्किल, पटना के मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने किया।


वहीं, इस मौके पर प्रसिद्ध डाक टिकट संग्राहक प्रदीप जैन ने कहा कि यह विशेष आवरण डाक टिकट संग्राहकों के लिए अनोखी संग्रणीय वस्तु होगी। यह रतन नवल टाटा की विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक भी होगा। मौके पर एसएसआरएम राजदेव प्रसाद, एसएपीओ मनीष कुमार, डिप्टी सीपीएम अनिल कुमार, एडी बिजनेस नवीन कुमार, एडी फिलाटेली राबिन चंद्रा भी थे।