ब्रेकिंग
सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

बिहार: सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में 6 लोग झुलसे, चाय बनाने के दौरान हुआ हादसा; मौके पर मची अफरा-तफरी

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, चाय बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट कर गया है। इस हादसे में करीब आधा दर्जन महिला-पुरुष बुरी तरह से झुलस गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच

बिहार: सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में 6 लोग झुलसे, चाय बनाने के दौरान हुआ हादसा; मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, चाय बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट कर गया है। इस हादसे में करीब आधा दर्जन महिला-पुरुष बुरी तरह से झुलस गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के खैरवी गांव की है।


बताया जा रहा है कि खैरवी गांव की रहने वाली संगीता देवी अपने घर में गैस के चूल्हे पर चाय बना रही थी, तभी गैस सिलेंडर लीक हो गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आघ पूरे घर में फैल गई और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


इस हादसे में संगीता देवी समेत घर के 6 लोग बुरी तरह से झुलस गए। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीओ प्रशांत कुमार दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में भर्ती झुलसे लोगों का हालचाल लिया।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता