ब्रेकिंग
BPSC TRE-4 को लेकर पटना में उग्र प्रदर्शन: वाटर कैनन का इस्तेमाल हुआ तो शैंपू लगाकर नहाने लगा छात्र; DSP घायलपटना में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप का विरोध, किसान बोले- किसी हाल में नहीं देंगे खेती की जमीनGirlfriend ने कार पर बनाए 3,400 KISS के निशान, पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालानबाढ़ में ‘खाट बनी एंबुलेंस’: तेज बहाव के बीच ग्रामीणों ने बीमार महिला को कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पतालबिहार में बनने जा रहा है 3,700 करोड़ का एक्सप्रेसवे, 336 KM की सड़क बदल देगी 13 जिलों की तस्वीरBPSC TRE-4 को लेकर पटना में उग्र प्रदर्शन: वाटर कैनन का इस्तेमाल हुआ तो शैंपू लगाकर नहाने लगा छात्र; DSP घायलपटना में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप का विरोध, किसान बोले- किसी हाल में नहीं देंगे खेती की जमीनGirlfriend ने कार पर बनाए 3,400 KISS के निशान, पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालानबाढ़ में ‘खाट बनी एंबुलेंस’: तेज बहाव के बीच ग्रामीणों ने बीमार महिला को कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पतालबिहार में बनने जा रहा है 3,700 करोड़ का एक्सप्रेसवे, 336 KM की सड़क बदल देगी 13 जिलों की तस्वीर

बिहार: घर की दीवारों में दौड़ रहा था हाई वोल्टेज करंट, टच करते ही चली गई युवक की जान

MUNGER: मुंगेर में करंट लगने से एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। अचानक घर की दीवारों में करंट आ गया और जैसे ही युवक दीवार से सटा उसके पूरे शरीर में करंट दौड़ गई। इस हादसे के बाद मौके

बिहार: घर की दीवारों में दौड़ रहा था हाई वोल्टेज करंट, टच करते ही चली गई युवक की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में करंट लगने से एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। अचानक घर की दीवारों में करंट आ गया और जैसे ही युवक दीवार से सटा उसके पूरे शरीर में करंट दौड़ गई। इस हादसे के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना बरियारपुर ब्रह्मस्थान की है।


मृतक की पहचान बरियारपुर ब्रह्मस्थान निवासी प्रीतम राम के रूप में हुई है, जो पेशे से हलवाई का काम करता था। बताया जा रहा है कि बाढ़ का पानी पूरे इलाके के घरों में घुस गया है। छत के ऊपर शेड बनाने के लिए प्रीतम ये अपने घर के एक कमरे से रस्सी लाने गया लेकिन उसे इस बात की जानकारी नही थी की दीवार में हाई वोल्टेज करंट दौड़ रही है।


जैसे ही उपने घर के कमरे कि दीवार को छुआ, करंट लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजन प्रीतम को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियारपुर लेकर पहुंचे, जहां से बेहतर इलाज के लिए प्रीतम को मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रीतम को मृत घोषित कर दिया।