ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

बिहार : करंट की चपेट में आए खेत में काम कर रहे दो किसान, झुलसने से एक की हुई मौत

MUNGER : बिहार में इन दिनों मानसून का असर देखने को मिल रहा है। मानसून के आगमन के साथ ही किसानों के तरफ से खेतो में रोपनी का काम शुरू कर दिया गया है। इसी दौरान कई जगहों पर किसानों क

बिहार :  करंट की चपेट में आए खेत में काम कर रहे दो किसान, झुलसने से एक की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUNGER : बिहार में इन दिनों मानसून का असर देखने को मिल रहा है। मानसून के आगमन के साथ ही किसानों के तरफ से खेतो में रोपनी का काम शुरू कर दिया गया है। इसी दौरान कई जगहों पर किसानों की मौत की सूचना भी निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां खेत में काम कर रहे दो किसान करंट की चपेट में आकर झुलस गए। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, हवेली खड़गपुर के गंगटा थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में खेत पटवन के लिए गए 2 किसान हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए जिसमें एक किसान की मौके पर मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों किसानों  को परिजनों एवं स्थानीय लोगों के द्वारा खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एक किसान को मृत घोषित कर दिया गया है।