ब्रेकिंग
नीट छात्रा कांड में CBI जांच पर परिवार का सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टनीट छात्रा कांड में CBI जांच पर परिवार का सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

Bihar News: जहानाबाद में ड्यूटी के दौरान ASI की मौत, इस वजह से गई जान

Bihar News: काको थाना में पदस्थापित एएसआई कुणाल महलदार की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि उनके परिजनों के आने के बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी.

Bihar News
ASI कुणाल महलदार
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: जहानाबाद जिले के काको थाना में पदस्थापित एएसआई कुणाल महलदार की मौत हो गई है, मृतक एएसआई पिछले कुछ समय से तपेदिक (टीबी) की बीमारी से पीड़ित थे। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह तबीयत बिगड़ने से वे अचानक गिरकर बेहोश हो गए। सहकर्मियों द्वारा उन्हें तत्काल सीएचसी काको ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।



मृतक कुणाल महलदार मूल रूप से भागलपुर जिले के मथुरापुर गाँव के निवासी थे। उनकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी। पिछले साल फरवरी में काको थाना में उन्होंने योगदान दिया था और डायल 112 में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनका परिवार बिहारशरीफ में किराए के मकान में रह रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया है व रो-रोकर उनका बुरा हाल है।


इस मामले में घोषी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया की काको थाने में पदस्थापित एक एएसआई की मौत हुई है. कई महीनो से वह बीमारी से ग्रसित थे, जिसके कारण अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई, घटना की सूचना परिवारजनों को दिया गया है, उन सभी के यहां आने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी और शव के पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता