ब्रेकिंग
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम

Bihar Crime: बिहार में बेखौफ हुए अपराधी ! अपराधियों ने युवक को मारी गोली, दहशत फैलाने के लिए 10 राउंड फायरिंग

Bihar Crime: बिहार के बाढ़ में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। इस घटना के बाद युवक को पटना रेफर कर दिया गया है।

Bihar news
गोली मारकर घायल
© Reporter
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar crime news : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बाढ़ से निकल कर आया है। जहां एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है।


जानकारी के अनुसार बाढ़ के भदौर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने खेत में काम कर रहे युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल राजेश सिंह को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। घटना बकावां गांव की है। इस घटना को 2 अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है।


वहीं, भागते समय अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए करीब 10 राउंड फायरिंग की। घटनास्थल से 3 खोखे बरामद हुए हैं।


बताया जा रहा है बाढ़ के भदौर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने खेत में काम कर रहे युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल राजेश सिंह को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। घटना बकावां गांव की है।


मामले की सूचना मिलते ही एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया है। फायरिंग की वजह अभी क्लियर नहीं है। छानबीन की जा रही है।


घायल की मां कौशल्या देवी ने बताया कि वह खेत में काम कर रहा था। तभी एक कॉल आया और पीछे से घात लगाए अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोली हाथ में लगी है। कई माह पहले घायल के भाई विपिन सिंह की घर के पास जमीनी विवाद में हत्या कर दी गई थी, जिस कारण डर का माहौल बना रहता है।


इधर, एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखा मिला है। पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। संदिग्ध 2 से 3 लोगों के शामिल होने की जानकारी मिल रही है। गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। गैंगवार है या नहीं इसका अनुसंधान किया जा रहा है।