ब्रेकिंग
RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦थाने की हाजत से कैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों पर गिरेगी गाज; SDPO ने दिए जांच के आदेश✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦थाने की हाजत से कैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों पर गिरेगी गाज; SDPO ने दिए जांच के आदेश✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले

Bihar Crime: क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर को गले में मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर

बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। वैशाली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बदमाशों ने एक होमियोपैथिक डॉक्टर को गोली मार दी है। गले में गोली लगने से डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। गंभीर हालत में PMCH रेफर किया गया है।

BIHAR POLICE
डॉक्टर को मारी गोली
© reporter
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर के बरांटी थाना क्षेत्र के मदारपुर चौक पर बाइक सवार बदमाशों ने एक होमियोपैथिक डॉक्टर को क्लिनिक में घुसकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गये।.गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में घायल चिकित्सक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गले से गोली निकालने के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया।


मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात आठ बजे के करीब सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा गांव निवासी स्व रामानंद सिंह के पुत्र होमियोपैथिक चिकित्सक अखिलेश सिंह मदारपुर चौक स्थित क्लीनिक पर बैठे थे. इसी दौरान क्लीनिक पर पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने डॉक्टर को गोली मारकर फरार हो गया. गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भिड़ जुट गई. लोगों ने घटना की सूचना बरांटी थाना की पुलिस तथा परिजनों को  को दी


सूचना मिलते ही परिजन क्लिनिक पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. इधर घटना की सूचना मिलते ही बरांटी थानाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला तथा सदर थानाध्यक्ष रविकांत पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. इस संबंध में बरांटी थानाध्यक्ष ने बताया कि मदारपुर चौक स्थित एक होमियोपैथिक क्लिनिक में घुसकर बाइक सवार बदमाशों ने चिकित्सक को गोली मार कर घायल कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता